{"_id":"60470fde015f6f7ad656e6c6","slug":"dead-body-found-in-field-bike-recovered-on-road-in-azamgarh-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: खेत में मिली लहूलुहान लाश, रोड पर मिली बाइक, शरीर पर गहरे जख्म मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खेत में मिली लहूलुहान लाश, रोड पर मिली बाइक, शरीर पर गहरे जख्म मिलने से सनसनी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक गांव के गेहूं के खेत में अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसकी बाइक सड़क पर खड़ी थी। शव देखने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गेहूं के खेत में लहूलुहान शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, परिजनों में कोहराम की स्थिति है। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 5
पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लछनपुर बम्हौर निवासी अंगद यादव(32) पुत्र कपिलदेव यादव सिधारी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर बतौर सेल्समैन काम करता था। सोमवार को भी दुकान पर गया था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने शाहगढ़-मुबारकपुर मार्ग के किनारे नीबी स्थित गेहूं के खेत में उसका शव मिला।
3 of 5
शव पर लाठी-डंडे की चोट के निशान दिख रहे थे। गोली लगने की भी बात कही जा रही है। ऐसा लग रहा था कि मारपीट कर और गोलीमारकर उसकी हत्या की गई है। आशंका जताई जा रही है कि रात में दुकान से लौटते समय घात लगाकर बैठे लोगों ने उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
शव के पास ही उसका हेल्मेट भी मिला है। मुबारकपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि गोली मारी गई है कि नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अंगद यादव के पिता कपिलदेव यादव को हत्या के मुकदमे में कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा हुई है। वह लगभग 3-4 वर्ष पूर्व जमानत पर छूटकर बाहर आए हुए हैं। अंगद के चचेरे भाई गांव के प्रधानी चुनाव लड़ रहे हैं। अंगद तीन भाई एक बहन में सबसे छोटा था। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।