सब्सक्राइब करें

सिर्फ आठ महीने में प्रेम कहानी का अंत, फांसी के फंदे से लटके मिले पति-पत्नी

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 03 Mar 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
azamgarh husband wife suicide case: police investigation of case how hanged and end love story
पति पत्नी का शव। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह पति-पत्नी का शव घर के कमरे फंदे से लटकता मिला। दोनों ने आठ माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल व मायके वालों को घटना का कारण नहीं पता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



पुलिस के अनुसार, मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जमुखा गांव में धर्मेंद्र राजभर की शादी पिछले वर्ष जुलाई माह में गाजीपुर के सादात क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की संजू राजभर से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। धर्मेंद्र मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। सोमवार की रात पति-पत्नी खाना खाने के बाद सोने चले गए। मंगलवार की सुबह जब दोनों देर तक नहीं उठे तो मां इनौता जगाने गई। कमरे में पुत्र व बहू को फंदे से लटकता देख चीखने लगी। दोनों सीमेंट शेड के कमरे में लोहे के एंगल से रस्सी के सहारे लटक रहे थे। चीख सुनते ही परिजन व ग्रामीण जुट गए। देखें अगली स्लाइड्स...।

Trending Videos
azamgarh husband wife suicide case: police investigation of case how hanged and end love story
मृतक युवक, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

किसी ने सूचना पुलिस के साथ ही संजू के मायके वालों को भी दे दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर कब्जे में ले लिया। मायके के लोग भी मौके पर आ गए। धर्मेंद्र चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
azamgarh husband wife suicide case: police investigation of case how hanged and end love story

शादी के बाद ही वह मुंबई चला गया था और फरवरी माह में आया था। बुधवार को मुंबई वापसी का उसका टिकट भी था। ससुराल वालों के अनुसार पत्नी संजू भी पति के साथ मुंबई जाना चाहती थी। संभव है कि इसी कारण दोनों के आत्महत्या का कारण भी है।

azamgarh husband wife suicide case: police investigation of case how hanged and end love story

वहीं मायके वाले इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं नजर आए। पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ मेहनाजपुर छुन्ना सिंह कहना है कि कारण स्पष्ट नहीं है, जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
azamgarh husband wife suicide case: police investigation of case how hanged and end love story
इसी रस्सी से लगाई फांसी, दंपती के शव। - फोटो : अमर उजाला

आठ माह में ही हो गया प्रेम कहानी का अंत 
संजू व धर्मेंद्र ने मात्र आठ माह पूर्व ही परिजनों की रजामंदी से प्रेम विवाह किया था। मात्रआठ माह के वैवाहिक जीवन में ही ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने आत्महत्या कर ली। स्पष्ट कारण तो किसी को नहीं पता लेकिन गांव के कुछ लोगों का कहना है कि परिवार के कुछ सदस्य इस विवाह से खुश नहीं थे लेकिन वे कौन है, इसका पता नहीं है। फंदे पर लटकने के बाद पति-पत्नी के पैर जमीन से छू रहे थे। इस पर भी आशंका जताई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed