{"_id":"603dec9438eae650d25e94c4","slug":"husband-wife-couple-suicide-hanged-after-love-marriage-in-azamgarh-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, नौ महीने पहले सात फेरे लेकर सातों जन्म तक साथ रहने की खाई थी कसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, नौ महीने पहले सात फेरे लेकर सातों जन्म तक साथ रहने की खाई थी कसम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
इसी रस्सी से लगाई फांसी, दंपती के शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी ने एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ने नौ महीने पहले प्रेम विवाह किया था। जिस दंपती ने सात फेरे लेकर सात जन्म साथ रहने की कसम खाई थी, एक साथ दोनों की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह परिजनों ने दोनों को फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 6
पुलिस के अनुसार, घटना आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जमुखा गांव की है। गांव के धमेंद्र राजभर पुत्र कमला राजभर ने पिछले साल जुलाई में गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के मिर्जापुर की रहने वाली संजू पुत्री चन्द्रिका राजभर से लव मैरिज (प्रेम विवाह) शादी की थी। धमेंद्र मुंबई में फर्नीचर का काम करता था।
3 of 6
मंगलवार सुबह जब धमेंद्र की मां इनौता पुत्र को जगाने गई तो पुत्र और बहू को फंदे से लटकते देखा। ये देख उनके होश उड़ गए। दोनों का शव सीमेंट शेड के कमरे में लोहे के एंगल से लटक रहा था। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। उनकी चीख सुनकर गांव के लोग जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : azamgarh husband wife suicide
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संजू के पिता, मांग और बहन भी पहुंच गए थे। धर्मेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मुंबई में रहकर फर्नीचर का काम करता था। शादी के बाद वो मुंबई चला गया था।
विज्ञापन
5 of 6
मृतक युवक, फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी घर पर ही रह रही थी। अभी फरवरी में धमेंद्र दोबारा घर आया था। बुधवार को उसका वापस मुंबई जाने का टिकट था। परिजनों का कहना है कि पत्नी भी धमेंद्र के साथ जाना चाहती थी। इसी को वो आत्महत्या का कारण बता रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।