सब्सक्राइब करें

जुड़वा बच्चों की मौत: पैकेट वाला दूध पीने से गई जान, जांच को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 21 Feb 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
Twins child died case: waiting for investigation report of sample child death after feeding packet milk in azamgarh
बच्चों के साथ परिजन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जुड़वा बच्चों की मौत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। फिलहाल अभी जांच रिपोर्ट का आना बाकी है। फिर पता चल पाएगा कि बच्चों की मौत कैसे हुई है। देखें अगली स्लाइड्स...।

Trending Videos
Twins child died case: waiting for investigation report of sample child death after feeding packet milk in azamgarh

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर में दो माह के जुड़वा बच्चों की मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक, आंगनबाड़ी केंद्र से मिले पाउडर वाले दूध को पिलाने के बाद ऐसा हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Twins child died case: waiting for investigation report of sample child death after feeding packet milk in azamgarh

काशीपुर गांव की मधुबाला पत्नी दिवाकर राम को दो माह पूर्व जुड़वा बच्चे हुए थे। दोनों बच्चे स्वस्थ थे। मधुबाला के अनुसार, शुक्रवार की रात उन्होंने आंगनबाड़ी से मिले पैकेट का दूध दोनों शिशुओं को पिलाया था। शनिवार सुबह चार बजे आंख खुली तो दोनों बच्चे मृत पड़े थे। सूचना पर निवर्तमान प्रधान कमला देवी, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी पहुंच गईं।

Twins child died case: waiting for investigation report of sample child death after feeding packet milk in azamgarh

इसके बाद गांव के लोगों को पैकेट के दूध का इस्तेमाल करने से मना किया गया। जानकारी होने पर पीएचसी सठियांव के प्रभारी डॉ. बृजेश, डॉ. प्रशांत कुमार राय व अलीम अख्तर पहुंचे और जांच की। डॉ. बृजेश ने फूड प्वाइजनिंग अथवा दम घुटने से बच्चों की मौत होने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही घटना की वजह का पता चल सकता है, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
Twins child died case: waiting for investigation report of sample child death after feeding packet milk in azamgarh
मौके पर परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय ने बताया कि बच्चों की मौत जांच का विषय है, आंगनबाड़ी के माध्यम से वितरित होने वाले पैकेट के दूध पर लिखा होता है कि इसे छह माह से कम उम्र के बच्चों को न पिलाएं। जिन बच्चों की मौत हुई है, वे दो माह के हैं तो उन्हें यह दूध नहीं पिलाना चाहिए था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed