सब्सक्राइब करें

शहर से गांव तक विरोधः भाजपा नेताओं की बढ़ी मुश्किल, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को काले झंडे दिखाने पहुंचे किसान हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Mar 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: Protest from city to village against BJP leaders including Union minister Sanjeev Balyan in Uttar Pradesh
पुलिस से किसानों की नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में कृषि कानूनों का विरोध भाजपा नेताओं के लिए एक बड़ी मुश्किल बनता जा रहा है। पश्चिमी यूपी में शहर से लेकर गांव तक बीजेपी नेताआों का विरोध हो रहा है। ताजा मामला आज बागपत जिले में देखने का मिला। यहां किसानों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को काले झंडे दिखाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान पुलिस ने करीब आधा दर्जन किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया।

Trending Videos
Baghpat News: Protest from city to village against BJP leaders including Union minister Sanjeev Balyan in Uttar Pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान शनिवार दोपहर को रमाला गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान किसान हाथों में काले झंडे लेकर सड़क पर जमा हो गए। वहीं संजीव बालियान को काले झंडे दिखाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसान नेताओं को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन, किसान नेता नहीं और उनकी पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat News: Protest from city to village against BJP leaders including Union minister Sanjeev Balyan in Uttar Pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन को हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला

वहीं पुलिस ने किसानों को रोक लिया और कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। उधर, कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. संजीव बालियान ने ग्रामीणों को कृषि कानून की विशेषताएं और सरकार की उपलब्धियां बताईं।

Baghpat News: Protest from city to village against BJP leaders including Union minister Sanjeev Balyan in Uttar Pradesh
मौके पर पहुंची पुलिसफोर्स - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, रमाला गांव में शनिवार को आयोजित भाजपा के किसान चौपाल कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने जा रहे थे। वहीं संजीव बालियान के गांव में पहुंचने की सूचना पर क्षेत्र के कुछ किसान नेताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
Baghpat News: Protest from city to village against BJP leaders including Union minister Sanjeev Balyan in Uttar Pradesh
किसानों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विरोध करने पर पुलिस ने आधा दर्जन किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं रमाला बस स्टैंड पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed