सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

यूपी में चाट विक्रेताओं के बीच चले लाठी-डंडे, रातों-रात वायरल हुआ आइंस्टीन लुक वाला दुकानदार

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 23 Feb 2021 12:12 PM IST
Clash broke between two chat shopkeepers in baghpat Einstein look goes viral in social media
बागपत में मारपीट : लड़ाई के बाद हवालात में बंद चाट विक्रेता और उनके साथी - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में आमने-सामने चाट की दो दुकानों के विक्रेताओं के बीच ऐसा विवाद हुआ जो बिगड़कर मारपीट में बदल गया। ग्राहकों को लेकर शुरू हुई यह बहस इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि विक्रेताओं के साथ-साथ उनके कर्मचारियों के बीच भी संघर्ष शुरू हो गया। दुकानदारों की यह लड़ाई सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल जिन दुकानदारों के बीच लड़ाई हुई उनमें से एक का लुक वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन जैसा है। इस लुक की वजह से लोग उनकी लड़ाई पर मीम्स बनाकर मजे ले रहे हैं।

Clash broke between two chat shopkeepers in baghpat Einstein look goes viral in social media
वायरल हुए आइंस्टाइन लुक वाले विक्रेता - फोटो : ANI
लड़ाई के बाद आइंस्टीन लुक वाले इस दुकानदार ने इसके पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि हमारी 40-50 साल पुरानी चाट की दुकान है। सामने वाली चाट विक्रेता की दुकान चलती नहीं है इसलिए अक्सर वो हमारे ग्राहकों को भड़काने का काम करते हैं। उस दिन भी हमारे ग्राहकों से यही कह रहे थे कि हम रात का बासी सामान बेचते हैं। बस इसी बात पर लड़ाई हो गई।
 
 
Clash broke between two chat shopkeepers in baghpat Einstein look goes viral in social media
चाट विक्रेताओं की लड़ाई का वीडियो वायरल - फोटो : ANI
दरअसल, नगर के अतिथि भवन के समीप ग्राहक को लेकर सोमवार को दो चाट विक्रेताओं और उनके कर्मचारियों में संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व सरिये से हमला बोल दिया। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर, दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
Clash broke between two chat shopkeepers in baghpat Einstein look goes viral in social media
चाट विक्रेताओं की लड़ाई का वीडियो वायरल - फोटो : ANI
नगर में स्थित अतिथि भवन के समीप दुर्गा फ्रूट जूस कॉर्नर और नवदुर्गा चाट भंडार आमने-सामने हैं। सोमवार को ग्राहक को लेकर दोनों दुकानदारों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते चाट विक्रेताओं और कर्मचारियों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे व सरिये से हमला बोल दिया। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आरोप है कि घटना को कवर कर रहे एक मीडियाकर्मी की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी और उसके साथ हाथापाई करने की कोशिश भी की।
Clash broke between two chat shopkeepers in baghpat Einstein look goes viral in social media
घटना की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : ANI
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के आठ लोगों को कोतवाली ले गई। उधर, संघर्ष में एक पक्ष के पूर्णवासी, शिवजी और हरेंद्र, अनिल और धनजी, दूसरे पक्ष के विक्की और आशु, नीटू समेत अन्य कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed