सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CM Yogi in Baghpat: सीएम योगी ने 256 किलो के घंटे का किया लोकार्पण, मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Oct 2023 12:25 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi in Baghpat: CA Yogi inaugurated 256 kg bell, offered prayers in the temple
बागपत में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

सूबे के मुख्यमंत्री आज बागपत जनपद को कई परियोजनाओं के शिलान्यास का तोहफा देने पहुंचे हैं। यहां पहुुंचकर सबसे पहले सीएम योगी ने मौजिजाबाद नांगल में श्री शिव गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंग किया।

Trending Videos
CM Yogi in Baghpat: CA Yogi inaugurated 256 kg bell, offered prayers in the temple
बागपत में सीएम योगी - फोटो : Amar Ujala

सबसे पहले श्री शिव गोरखनाथ आश्रम मौजिजाबाद नांगल गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का लोकार्पण किया और 256 किलो के घंटे का भी लोकार्पण किया। यहां सीएम योगी ने रुद्राक्ष पौधे का रोपण किया। लच्छी नाथ, बाबा छोटे नाथ की समाधि के दर्शन कर मंदिर में पूजा-अर्चना की। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi in Baghpat: CA Yogi inaugurated 256 kg bell, offered prayers in the temple
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से ही बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कालेज के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इनमें बागपत में चमरावल रोड पर बस अड्डे, अहैड़ा में आरओबी, पुलिस लाइन में बैरक, थानों में बैरक, विवेचना कक्ष समेत अन्य परियोजनाओं के शिलान्यास शामिल है।

इसके अलावा बावली में केंद्रीय विद्यालय, पाबला के कन्या डिग्री कालेज, डौला सीएचसी, आयुर्वेदिक अस्पताल समेत अन्य का लोकार्पण भी सीएम करेंगे। सीएम यहां एक घंटा पांच मिनट तक रहेंगे और उसके बाद वहां से वापस जाएंगे।

CM Yogi in Baghpat: CA Yogi inaugurated 256 kg bell, offered prayers in the temple
सीएम योगी के कार्यक्रम के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
11 छात्राओं को टेबलेट और स्मार्ट फोन वितरित करेंगे मुख्यमंत्री
बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कालेज में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण करेंगे। छात्र-छात्राओं को मंच तक लाने और लेकर जाने के लिए विभाग से अधिकारी नामित कर दिए हैं।
विज्ञापन
CM Yogi in Baghpat: CA Yogi inaugurated 256 kg bell, offered prayers in the temple
बागपत में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए मौजिजाबाद नांगल व बड़ौत में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि दोनों जगह करीब पांच सौ से ज्यादा पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed