उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में दो चाट विक्रेताओं के बीच ऐसा विवाद हुआ, जो चंद मिनटों में ही मारपीट में बदल गया। इसके बाद दोनों दुकानों के विक्रेताओं और कर्मचारियों में खूब लाठी-डंडे व सरिये चले। इसमें एक मीडियाकर्मी सहित कई लोग घायल हुए हैं। खास बात यह है कि यह वीडियो एक रात में ही पूरे देश में वायरल हो गया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फनी मीम्स की बाढ़ आ गई। लड़ाई में मुख्य किरदार निभाने वाले दुकानदार को लोग हीरो बताते हुए उसके हेयरस्टाइल की तुलना साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन से कर रहे हैं।
यूपी में भिड़े चाटवाले, आइंस्टीन लुक वाले दुकानदार को लेकर सोशल मीडिया पर आईं फनी मीम्स की बाढ़, तस्वीरें
झगड़े के बाद कुछ माडियाकर्मियों ने उनसे पूछा कि आपने यह हेयरस्टाइल क्यों रखा है तो उन्होंने बताया कि वो साईं बाबा के भक्त हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने बालों को हरिद्वार में बहाते हैं और दो साल में सिर्फ एक बार ही बाल कटवाते हैं। वैसे आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं कि उनका हेयर स्टाइल दुनिया के महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन से मिलता जुलता है।
ऐसे हुआ था विवाद
नगर में स्थित अतिथि भवन के समीप दुर्गा फ्रूट जूस कार्नर और नवदुर्गा चाट भंडार आमने- सामने हैं। सोमवार को ग्राहक को लेकर दोनों दुकानदारों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते चाट विक्रेताओं और कर्मचारियों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे व सरिये से हमला बोल दिया। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आरोप है कि घटना को कवर कर रहे एक मीडियाकर्मी की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी और उसके साथ हाथापाई करने की कोशिश भी की।
वहीं आइंस्टीन लुक वाले इस दुकानदार ने लड़ाई के पीछे का कारण बताया। उन्होंने बचाया कि हमारी 40-50 साल पुरानी चाट की दुकान है। सामने वाली चाट विक्रेता की दुकान चलती नहीं है इसलिए अक्सर वो हमारे ग्राहकों को भड़काने का काम करते हैं। उस दिन भी हमारे ग्राहकों से यही कह रहे थे कि हम रात का बासी सामान बेचते हैं। बस इसी बात पर लड़ाई हो गई।
देशभर में वायरल हुआ वीडियो
नगर के अतिथि भवन के पास ग्राहक को लेकर चाट विक्रेताओं व कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो देश भर में वायरल हुआ। जिस पर लोगों ने तरह तरह के कमेंट भी किए और इस घटना की घोर शब्दों में निंदा की। शाम तक ही लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके थे और एक दूसरे को शेयर कर घटना को लेकर आक्रोश जता रहे थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

कमेंट
कमेंट X