सब्सक्राइब करें

UP: तहसील में भिड़े वकील, सीओ के सामने जूतम-पैजार, खून से लथपथ हुई महिला अधिवक्ता, देखें तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Dec 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Fight between woman and man advocate in Tehsil in Baghpat and see photos
तहसील में भिड़े वकील। - फोटो : amar ujala

तहसील में एक महिला अधिवक्ता और पुरुष वकील भिड़ गए तो हंगामा खड़ा हो गया। महिला वकील का आरोप है कि वह तहसील के बाहर खड़ी हुई थी, इसी दौरान दूसरे अधिवक्ता ने सिर में डंडे मार दिया। जिससे महिला अधिवक्ता खून लथपथ हो गई।





वहीं मौके पर पहुंचे सीओ देवेंद्र सिंह के सामने भी दोनों अधिवक्ताओं के बीच जूतम-पैजार होती रही। इसके बाद सीओ ने पुरुष अधिवक्ता को हिरासत में लेकर भेज दिया।  

Trending Videos
Fight between woman and man advocate in Tehsil in Baghpat and see photos
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

ये है मामला
बागपत जनपद में तहसील में शुक्रवार दोपहर के समय हंगामा खड़ा हो गया। यहां क्लाइंट को लेकर महिला व पुरुष अधिवक्ता में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों अधिवक्ता आपस में भिड़ गए। वहीं जहां बीच-बचाव कराने पहुंचे सीओ के सामने भी काफी देर तक जूतम-पैजार होती रही। इसमें एक महिला अधिवक्ता घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fight between woman and man advocate in Tehsil in Baghpat and see photos
तहसील में विवाद। - फोटो : amar ujala

मारपीट में घायल हुई महिला अधिवक्ता सुरेश चौहान ने बताया कि वह तहसील के बाहर खड़ी हुई थी, तभी दूसरे अधिवक्ता ने वहां आकर उसके सिर पर डंडे से वार कर घायल कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। जिसके बाद वहां आए अन्य लोगों ने भी उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

Fight between woman and man advocate in Tehsil in Baghpat and see photos
तहसील में भिड़े वकील। - फोटो : amar ujala

इसके बाद सीओ देवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों अधिवक्ताओं को रोकने का प्रयास किया। सीओ के सामने भी मारपीट होती रही। जिसमें पुलिस ने मारपीट करने के मामले में एक अधिवक्ता को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
Fight between woman and man advocate in Tehsil in Baghpat and see photos
तहसील में भिड़े वकील। - फोटो : amar ujala

उधर, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद घायल महिला अधिवक्ता का सीएचसी में उपचार कराया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed