{"_id":"66f7c989fc8b4d2ebd013354","slug":"pura-mahadev-of-baghpat-became-the-best-tourist-village-in-the-country-know-what-is-so-special-here-2024-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बागपत का पुरा महादेव बना देश का सर्वश्रेष्ट पर्यटक गांव, जानिए आखिर यहां ऐसा क्या है खास?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बागपत का पुरा महादेव बना देश का सर्वश्रेष्ट पर्यटक गांव, जानिए आखिर यहां ऐसा क्या है खास?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:47 PM IST
पर्यटन मंत्रालय ने बागपत जिले के पुरा महादेव गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना है। विश्व पर्यटन दिवस पर यह सम्मान शुक्रवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया। बागपत जिले के सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, उपनिदेशक पर्यटन मेरठ मंडल प्रीति श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल ने यह सम्मान प्राप्त किया।
Trending Videos
2 of 5
पुरा महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि देश भर से विभिन्न श्रेणियों में 36 गांवों को सम्मानित किया गया। इसमें एक पुरा महादेव भी है। हेरिटेज श्रेणी में सम्मानित पुरा महादेव गांव ने राज्य को विशेष पहचान दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पुरा महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
पुरा महादेव ग्राम अपने प्राचीन शिव मंदिर के लिए प्रख्यात है। देश-विदेश से काफी संख्या में पर्यटक व तीर्थ यात्री गांव में आते हैं। इस गांव को ग्रामीण पर्यटन के लिए तैयार किया जा रहा है।
4 of 5
पुरा महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
यहां होमस्टे सुविधा का विकास, स्थानीय व्यंजनों पर आधारित खानपान व्यवस्था, स्थानीय हस्तशिल्प को विकसित कर यहां की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
पुरा महादेव
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि योजना के तहत तीन चरणों में गांव का चयन किया जाता है। पहले चरण में जिला स्तर से शीर्ष पांच गांवों का चयन किया जाता है। दूसरे में राज्य स्तर से तीन गांवों का नाम को मंत्रालय को भेजा जाता है। तीसरे में राष्ट्रीय स्तर से मंत्रालय इनका अंतिम चयन करता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।