{"_id":"69a654066834af4f3b0fa64e","slug":"bahraich-mass-murders-former-village-head-nirankar-is-very-simple-how-could-he-have-committed-such-a-crime-2026-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: दोनों भाइयों को छोड़ चुकी हैं पत्नियां, हमलावर निरंकार पर पूर्व प्रधान का बड़ा खुलासा; 4 कत्ल और ये 7 सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दोनों भाइयों को छोड़ चुकी हैं पत्नियां, हमलावर निरंकार पर पूर्व प्रधान का बड़ा खुलासा; 4 कत्ल और ये 7 सवाल
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:48 AM IST
सार
बहराइच में संपत्ति विवाद में एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर माता-पिता, दादी और बहन की हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे बड़े भाई ने विरोध किया, तो उसपर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने ईंट से वार कर खुद को घायल कर लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बहराइच में रविवार रात हुए खूनी तांडव ने हर किसी को झकझोर दिया। घर के आंगन में खून से लथपथ चार लाशें, रात के सन्नाटे को चीरती हुई चीखें। जिसने भी परिवार की हत्या के बारे में सुना और देखा, वो ही दंग रह गया। दरअसल, बहराइच में रविवार की आधी रात खौफनाक खूनी मंजर देखा गया। रामनगर गांव में जमीन विवाद ने भयानक रूप ले लिया।
परिवार के मुखिया बदलूराम के घर में परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। जबकि दो घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहराइच में हुई चार लोगों की हत्या का आरोप बदलूराम के छोटे बेटे पर ही लगा है। आरोप है कि बदलूराम के छोटे बेटे निरंकार ने मां-बाप, दादी और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
Trending Videos
2 of 15
रामनगर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमले में बदलूराम का बड़ा बेटा गुरुदेव घायल हुआ है। हमलावर भी जख्मी हुआ है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बदलूराम के बड़े बेटे गुरुदेव ने छोटे भाई निरंकार पर चार हत्याओं का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 15
घटनाक्रम को बयां करती बहन लक्ष्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, बदलूराम की बेटी लक्ष्मी ने दोनों भाइयों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। बेटी लक्ष्मी ने छोटे भाई को निर्दोष बताया है, वहीं, बड़े भाई की मंशा पर सवाल उठाए हैं। लक्ष्मी ने बताया कि गुरुदेव का वैवाहिक जीवन भी विवादों से घिरा रहा है।
4 of 15
बदलू राम। (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसके अनुसार, गुरुदेव शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था। करीब दो वर्ष पहले उसने कथित रूप से बिना किसी ठोस कारण के पत्नी की पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। तब से गुरुदेव अपने पुत्र के साथ ही रह रहा है।
विज्ञापन
5 of 15
हमले में घायल गुरुदेव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मी ने यह भी बताया कि छोटे भाई निरंकार की शादी लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। हालांकि शादी के करीब एक वर्ष बाद ही उसकी पत्नी भी छोड़कर मायके चली गई। तब से वह भी परिवार के साथ ही रह रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।