सब्सक्राइब करें

बलिया हत्याकांड : सात महिलाओं ने वीडियो जारी कर दी आत्मदाह की चेतावनी, आज तक का अल्टीमेटम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 23 Oct 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Ballia UP Case News:: Seven women released video warning of self-immolation
बलिया केस: मुख्य आरोपी धीरेंद्र के परिजन - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के दुर्जनपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ 'डब्लू' की ओर से एफआईआर दर्ज न होने पर महिलाओं ने आत्मदाह की धमकी दे डाली। महिलाओं ने गुरुवार को वीडियो जारी कर एलान कर दिया कि यदि एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो घर की सभी सात औरतें आत्मदाह कर लेंगी। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया और घर के बाहर अधिकारियों और पुलिस का जमावड़ा लगा रहा।

Trending Videos
Ballia UP Case News:: Seven women released video warning of self-immolation
बलिया केस: घर के बाहर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

आत्मदाह की भनक लगते ही एसडीएम सिकंदरपुर संगम लाल, सीओ बांसडीह दीपचंद व एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी धीरेंद्र के घर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी समझाने पर भी महिलाएं कुछ सुनने को तैयार नहीं हुईं तो अधिकारियों ने उन्हें हर हाल में शुक्रवार को एफआईआर की कॉपी देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ballia UP Case News:: Seven women released video warning of self-immolation
बलिया केस: घर के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद महिलाएं मानीं और आत्मदाह को शुक्रवार तक के लिए टाल दिया। उधर, महिलाओं का वीडियो वायरल होते ही जिले भर से क्षत्रिय समुदाय के दर्जनों लोग पहुंच गए।
Ballia UP Case News:: Seven women released video warning of self-immolation
बलिया केस: बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थीं। बाद में अधिकारियों के मनाने पर किसी तरह महिलाएं घर के अंदर गईं।

 
विज्ञापन
Ballia UP Case News:: Seven women released video warning of self-immolation
बलिया केस: बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ताओं ने दुर्जनपुर कांड की निंदा की
तहसील बार एसोसिएशन की आपात बैठक बैरिया तहसील बार के सभागार में संघ के अध्यक्ष रमेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने दुर्जनपुर कांड की कड़ी भर्त्सना के साथ दुख प्रकट कर गतात्मा की शांति की प्रार्थना के साथ घायल परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed