सब्सक्राइब करें

UP: पुलिस संग 'कातिल' अजय ने प्रशासन में भी बना रखी थी गहरी पैठ, दो अफसरों की हत्या के मामले में एक और खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 20 Mar 2026 03:14 PM IST
सार

बदायूं हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके परिवार की सैजनी गांव स्थित 26 दुकानों को दातागंज तहसील प्रशासन ने सील कर दिया है। अब इनके ध्वस्तीकरण से लेकर इनको जरूरतमंदों को आंवटित करने आदि प्रक्रिया पर विचार चल रहा है। इसी के चलते बीते तीन दिनों से बुलडोजर की कार्रवाई नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
badaun murder case Accused Ajay Encroaches upon Government Land; Name Surfaces in Land Trading Activities
badaun double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों के हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह की स्थानीय पुलिस के साथ ही तहसील प्रशासन में भी गहरी पैठ थी। इन बातों का खुलासा इसके सामने आए साम्राज्य से हो चुका है। सरकारी जमीन पर मकान व दुकानों का निर्माण, ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जा, जमीनों की खरीद-फरोख्त से लेकर सरकारी आवास का भी लाभ आरोपी ने खुद अपनी पत्नी के नाम ले रखा था। इन सब का खुलासा होने के बाद अभी तक प्रशासनिक स्तर पर किसी भी जिम्मेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई न होना भी चर्चा का विषय बन रहा है।


पुलिस की लापरवाही सामने आई है तो एसएसपी से लेकर सीओ, एसओ व दरोगा को हटाया जा चुका है। लेकिन पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी घटना को लेकर बराबर के दोषी है। हालांकि एसआईटी जांच में दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के नाम सामने आने के बाद उन पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।
Trending Videos
badaun murder case Accused Ajay Encroaches upon Government Land; Name Surfaces in Land Trading Activities
मृतक सुधीर गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सील 26 दुकानों को ध्वस्त करने पर चल रहा विचार
आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके परिवार की सैजनी गांव स्थित 26 दुकानों को दातागंज तहसील प्रशासन ने सील कर दिया है। अब इनके ध्वस्तीकरण से लेकर इनको जरूरतमंदों को आंवटित करने आदि प्रक्रिया पर विचार चल रहा है। इसी के चलते बीते तीन दिनों से बुलडोजर की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
badaun murder case Accused Ajay Encroaches upon Government Land; Name Surfaces in Land Trading Activities
आरोपी अजय प्रताप सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवैध बाजार से वसूली में नहीं दर्ज हुआ केस
सैजनी में सरकारी जमीन पर आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिवार वाले अवैध तरीके से बाजार लगवाकर धन उगाही करते थे। बुधवार को एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह ने इसे बंद करवा दिया था, लेकिन इस मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है। जबकि एसडीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी।
 
badaun murder case Accused Ajay Encroaches upon Government Land; Name Surfaces in Land Trading Activities
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद बाहर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैंक खुले, पर संचालन मुश्किल
सैजनी गांव में आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके परिवार की जो 26 दुकानें चिन्हित कर सील की गई है उसी मार्केट में घर में एक बैंंक भी चल रहा है। बृहस्पतिवार को बैंक खुली तो कामकाज हुआ, लेकिन दुकानों के ध्वस्तीकरण को लेकर बैंक का संचालन आगे कहां होगा यह अभी तय नहीं हो सका है।
विज्ञापन
badaun murder case Accused Ajay Encroaches upon Government Land; Name Surfaces in Land Trading Activities
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में अभी तक प्रशासनिक स्तर पर किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। यदि किसी की भूमिका संदिग्ध मिलेगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - अवनीश राय, डीएम
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed