{"_id":"67d3a5fd6f54e82ba9050e9a","slug":"bareilly-double-murder-heart-lungs-and-kidneys-burst-due-to-bullet-injury-cruelty-seen-in-postmortem-2025-03-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: गोली लगने से फटे दिल, फेफड़े और किडनी... पोस्टमॉर्टम में दिखी क्रूरता; घटनास्थल से मिले बर्बरता के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोली लगने से फटे दिल, फेफड़े और किडनी... पोस्टमॉर्टम में दिखी क्रूरता; घटनास्थल से मिले बर्बरता के निशान
Fri, 14 Mar 2025 09:18 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 14 Mar 2025 09:18 AM IST
सार
बरेली में चाचा-भतीजे की हत्या करने वाले कातिलों ने बर्बरता की हदें पार कर दीं। कातिलों ने दोनों को दो तरह के हथियारों से कुल पांच गोलियां मारी। इससे उनके शरीर के कई अंग फट गए।
विज्ञापन
Bareilly Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के फरीदपुर थाना इलाके के गांव घारमपुर में गुरुवार सुबह बाइक सवार चाचा-भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, शाम को हथियार बरामदगी के दौरान दोनों ने पुलिसकर्मियों पर फायर कर भागने की कोशिश की। तब पुलिस टीम ने पैर में गोली मारकर दोनों को दोबारा दबोच लिया। इधर, मृतकों के परिजन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़ गए। एसएसपी के समझाने पर माने।
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या
पुलिस के मुताबिक, घारमपुर गांव निवासी दौलत खां (50) ने रिश्ते के भतीजे रहीस खां (32) के साथ गांव रायपुरहंस में नदी किनारे पालेज (ककड़ी-खीरा व तरबूज की फसल) की है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे दोनों बाइक से पालेज देखने जा रहे थे। गांव के ही शरीफ खां, गुल खां व उनके साथियों ने बुखारा रोड पर नवनिर्मित कॉलोनी में उन्हें घेर कर दौलत खां पर फायरिंग शुरू कर दी। रहीस खां वहां से जान बचाकर भागा। सौ मीटर दूर पर आरोपियों ने उसे भी घेर लिया और कई गोलियां मारीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों आरोपियों को मारी पांच गोलियां, फट गए अंदरूनी अंग
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को दो तरह के हथियारों से कुल पांच गोलियां मारी गईं। इससे उनके शरीर के कई अंग फट गए। दौलत खां को एक गोली गर्दन के पास लगी जो आर-पार हो गई। दूसरी गोली बांह से होती हुई छाती में घुस गई। इससे हृदय व लीवर आदि अंग फट गए। रहीस खां को एक गोली गर्दन पर लगी। दो गोलियां उसकी पीठ पर लगीं जो सामने से पार हो गईं। इनसे शरीर के कई अंग खासतौर से फेफड़े व किडनी फट गई। दोनों को ही अत्यधिक रक्तस्राव भी हुआ।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को दो तरह के हथियारों से कुल पांच गोलियां मारी गईं। इससे उनके शरीर के कई अंग फट गए। दौलत खां को एक गोली गर्दन के पास लगी जो आर-पार हो गई। दूसरी गोली बांह से होती हुई छाती में घुस गई। इससे हृदय व लीवर आदि अंग फट गए। रहीस खां को एक गोली गर्दन पर लगी। दो गोलियां उसकी पीठ पर लगीं जो सामने से पार हो गईं। इनसे शरीर के कई अंग खासतौर से फेफड़े व किडनी फट गई। दोनों को ही अत्यधिक रक्तस्राव भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल से मिले खोखे बयां कर रहे थे बर्बरता
चाचा-भतीजे की हत्या की खबर मिलने पर फरीदपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वहां से 315 व 312 बोर के कई खोखे बरामद किए। ये खोखे पूरी कहानी बयां कर रहे थे कि किस तरह बर्बरता से दोनों के शरीर को छलनी किया गया है। एडीजी रमित शर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य व एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।

घटनास्थल पर मृतकों के परिवार की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
नौ लोगों पर रिपोर्ट
बेटे आरिफ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मृतक नन्हे खां के बेटे शरीफ खां, अब्बास खां, शमशेर खां व हकीक खां, मृतक अफसरी के बेटे गुल खां, इलाके के गांव फर्रखपुर मझौआ निवासी यूनुस खां उर्फ गंठा के बेटे अनीस व गुलाम ख्वाजा, इज्जतनगर थाना क्षेत्र के परतापुर जीवन सहाय निवासी इशरत खां, लखीमपुर खीरी के गोला थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी लड्डन ने पिता दौलत खां व उनके भतीजे रहीस खां की हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।