फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुलबसा बनी पूजा: सुमित के प्यार में तोड़ दी मजहब की दीवार, मंदिर में लिए सात फेरे; पढ़ें मोहब्बत की नई कहानी

Sun, 02 Mar 2025 11:20 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 02 Mar 2025 11:20 PM IST
सार

गुलबसा के मुताबिक उसके घरवाले सुमित से रिश्ते को लेकर खिलाफ थे। उसकी मां सौतेली है, जो उनके साथ मारपीट करती थी। उसके टॉर्चर से परेशान होकर गुलफशा ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
Bareilly girl left Islam and converted to Hinduism and married her lover
इश्क में गुलबसा ने बदला धर्म, पूजा बनकर प्रेमी से की शादी - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी जिले की रहने वाली गुलबसा ने प्यार की खातिर अपना धर्म बदल लिया। उसने सनातन हिंदू धर्म अपनाने के बाद अपना नाम पूजा कर लिया। इसके बाद बरेली के एक मंदिर में प्रेमी सुमित गिरि से शादी कर ली। सुमित पीलीभीत के बीसलपुर का निवासी है। 

Bareilly girl left Islam and converted to Hinduism and married her lover
इश्क में गुलफशा ने बदला धर्म, पूजा बनकर प्रेमी से की शादी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में साथ काम करते थे दोनों
गुलबसा ने बताया कि वह दिल्ली में एक कंपनी में काम करती थी। उसी कंपनी में सुमित भी थे। एक साल पहले दोनों की मुलाकात हुई। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों को प्यार हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके रिश्ते के आड़े मजहब की दीवार आ गई। 

Bareilly girl left Islam and converted to Hinduism and married her lover
इश्क में गुलफशा ने बदला धर्म, पूजा बनकर प्रेमी से की शादी - फोटो : अमर उजाला

सुमित के लिए छोड़ दिया घर
गुलबसा के मुताबिक उसके घरवाले सुमित से रिश्ते को लेकर खिलाफ थे। उसकी मां सौतेली है, जो उनके साथ मारपीट करती थी। उसके टॉर्चर से परेशान होकर गुलफशा ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया। वह 25 फरवरी को अपना घर छोड़कर प्रेमी सुमित के पास पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly girl left Islam and converted to Hinduism and married her lover
इश्क में गुलफशा ने बदला धर्म, पूजा बनकर प्रेमी से की शादी - फोटो : अमर उजाला

सुमित ने पहनाया मंगलसूत्र 
गुलबसा और सुमित रविवार को बरेली के एक मंदिर पहुंचे और शादी कर ली। सुमित ने गुलफशा की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाया। गुलफशा ने कहा कि वह बालिग है। उसने अपनी मर्जी से सुमित के साथ शादी की है। इसमें किसी की जोर जबरदस्ती नहीं है। उसने अपने परिवार से जान का खतरा भी जताया।

विज्ञापन
Bareilly girl left Islam and converted to Hinduism and married her lover
इश्क में गुलफशा ने बदला धर्म, पूजा बनकर प्रेमी से की शादी - फोटो : अमर उजाला

'भगवान शिव को मानती हूं'
कहा कि अगर मुझे या मेरे पति के साथ कुछ भी बुरा होता है तो इसके जिम्मेदार मेरे घरवाले होंगे। गुलबसा और सुमित दोनों इंटरमीडिएट पास हैं। गुलफशा भगवान शिव को मानती है और उनकी पूजा करती है। गुलफशा ने कहा कि वह सुमित से शादी करके खुश है। वहीं, सुमित ने भी जीवनभर उसका साथ देने का वचन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed