{"_id":"5da1859d8ebc3e93a170cfbe","slug":"bareilly-man-makes-a-unique-bike-with-atm-music-system-fan-and-many-facilities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमाल है! बाइक में म्यूजिक सिस्टम, एटीएम और पंखा, मालिक की आवाज और इशारे पर होता है हर काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाल है! बाइक में म्यूजिक सिस्टम, एटीएम और पंखा, मालिक की आवाज और इशारे पर होता है हर काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपनी टार्जन बाइक के साथ मोहम्मद सईद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री मोदी के स्टार्टअप इंडिया से प्रेरित बरेली के एक बुजुर्ग मोहम्मद सईद ने अनूठी बाइक तैयार की है। उन्होंने इस खास बाइक का नाम 'टार्जन' रख्ाा है और इस बाइक में एटीएम, पंखा, एंटीना, म्यूजिक सिस्टम सहित तमाम ऐसी सुविधाएं मौजूद हैं, जो आपको हैरान कर देंगी। तमाम सुविधाओं से लैस ये खास बाइक इशारों और मालिक की आवाज पर काम करती है।
2 of 5
बाइक को देखने के लिए खड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं, इस बाइक में एक आवाज पर गाने बजने लगते हैं और इशारे पर बंद भी हो जाते हैं। लगभग 250 किलो की बाइक हाथ के इशारे पर स्टैंड पर खड़ी हो जाती है और स्टैंड से उतर जाती है। बाइक का नाम लेते ही वह चालू हो जाती है। इस बाइक में गेयर भी आवाज के इशारे पर बदलते हैं और हैंडल भी आवाज के इशारे पर मुड़ता है।
3 of 5
बाइक का नाम रखा गया है टार्जन
- फोटो : अमर उजाला
यह अनोखी बाइक जहां भी जाती है, इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। इतना ही नहीं इसके मालिक मोहम्मद सईद चलते हुए इस पर स्टंट भी करते हैं। बाइक और उसके मालिक को देखकर पूरे इलाके के लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बाइक में हैं कई खूबियां
- फोटो : अमर उजाला
सईद की मानें तो उन्होंने बाइक में ये बदलाव अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए किए थे। वो अलग-अलग शहर की दूरदराज जगहों में जाकर सुरमा बेचते हैं। इस दौरान उनकी अनोखी मोटरसाइकिल देख कर लोगों की भीड़ लग जाती है। मोटरसाइकिल को एक आवाज पर गाना गाते देख, पंखे की हवा आती देख और पैसे मांगने पर उसमें लगे छोटे से एटीएम से पांच-पांच रुपये के सिक्के निकलते देख सुरमा खरीदने वाले हैरान रह जाते हैं। इससे सईद की बिक्री में भी बढ़ावा होता है।
विज्ञापन
5 of 5
बाइक के एटीएम से निकलते हैं पैसे
- फोटो : अमर उजाला
मोहम्मद सईद की मोटरसाइकिल जिस तरह काम करती है वो हैरान कर देने वाली बात है। वो खुलकर यह नहीं बता रहे हैं कि उन्होंने आखिर उसमें ऐसा क्या लगाया है जो पूरी तरह से उनके इशारे पर काम कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।