भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए अपने फैंस को गर्व का अहसास कराया। जीत के बाद बरेली में जश्न का माहौल बन गया। टीम के जीत के करीब पहुंचते ही, सड़कों पर युवाओं की टोलियां तिरंगा लहराते हुए निकल पड़ीं। मिठाइयां बांटी गईं, ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरकते हुए लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। एसएसपी के साथ अफसरों ने भी आतिशबाजी की। थानों में भी जश्न मनाया गया।
टीम इंडिया की जीत पर जश्न: बरेली में लोगों ने लहराया तिरंगा... उड़ाया गुलाल; एसएसपी ने भी की आतिशबाजी
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Mar 2025 07:26 AM IST
सार
टीम इंडिया की जीत के बाद बरेली में जश्न का माहौल बन गया। सड़कों पर युवाओं की टोलियां तिरंगा लहराते हुए निकल पड़ीं। आतिशबाजी की, गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन