बरेली की रामायण वाटिका में पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को भगवान राम और शिव की स्तुति में भजन गूंजे। राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी सुनते हुए हजारों लोगों ने राम वन गमन के प्रसंगों से जुड़ी छह वाटिकाओं का भ्रमण किया। फूलों से सजी वाटिका के प्रवेश द्वार के निकट बने सेल्फी प्लाइंट पर फोटो खिंचाने की होड़ रही। दोपहर से भीड़ बढ़ना शुरू हुई तो शाम सात बजे कहीं कोई जगह खाली नहीं बची। हर तरफ शहर और आसपास के लोग रामायण वाटिका में सजे भगवान के स्वरूप और फूलों की आकृतियों के संग खुद को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने में लगे रहे।
Bareilly: राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी... रामायण वाटिका में गूंजे भजन, एक लाख लोगों ने देखी पुष्प प्रदर्शनी
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Mar 2025 09:50 PM IST
सार
बरेली के रामगंगानगर स्थित रामायण वाटिका में पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार रात आठ बजे तो एक मौका ऐसा भी आया जब भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा था। रविवार को प्रदर्शनी का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन