सब्सक्राइब करें

UP: मेरा लाल मुझसे रूठ गया... शवों को देख बिलख पड़े परिजन, शाहजहांपुर में छह परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 May 2025 11:05 AM IST
सार

शाहजहांपुर में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार रात इको वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार चारों दोस्तों की जान चली गई। वहीं, वैन चला रहे युवक और उसके भतीजे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Car and bike collide in Shahjahanpur, six families are in deep sorrow See Photos
Shahjahanpur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तेज रफ्तार और ओवरटेक करने के प्रयास में छह लोगों की जान चली गई। छह घरों को कभी न भूलने वाला गम मिला है। परिजनों को यकीन ही नहीं हुआ कि हंसते-खिलखिलाते चेहरे हमेशा के लिए मुरझा जाएंगे। मदनापुर में काबिलपुर के पेट्रोल पंप के पास हुए भीषण हादसे में छह लोगों की मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आधी रात के बाद जब हादसे की खबर मृतकों के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।


परिजन बोले, बच्चों का चेहरा आंखों के सामने से नहीं हट रहा है। वे तो घर से खुशी-खुशी निकले थे, लेकिन अब कपड़े में लिपटे शांत पड़े हैं। मृतकों के परिजनों को संभाल रहे लोगों की आंखें भी भर आईं।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर हादसा: बिना हेलमेट एक बाइक पर सवार चार दोस्त... तेज रफ्तार बनी काल, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
 
Trending Videos
Car and bike collide in Shahjahanpur, six families are in deep sorrow See Photos
मृतक दिनेश के रोत-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
देखो मेरा लाल मुझसे रूठ गया...दर्दभरी आवाज सुन रो पड़ी हर आंख
दिनेश छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। परिवार के लोग उसके लिए रिश्ता देख रहे थे, लेकिन अभी उसकी शादी तय नहीं हुई थी। दिनेश की मौत से उसके परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। उसके पिता भीमसेन, बड़ा भाई प्रेमपाल, रामविलास, नीलेश, बहन रामवती व रेखा का रो-रोकर हाल बेहाल है। मां सुमन बोलीं, मेरा लाल मुझसे रूठ गया है... मां की इस दर्द भरी आवाज को सुन हर आंख से आंसू बह निकले। महिलाओं ने दिनेश की मां को किसी तरह से संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car and bike collide in Shahjahanpur, six families are in deep sorrow See Photos
मृतक रवि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कक्षा आठ में पढ़ता था रवि, परिवार की थी जिम्मेदारी
मृतक रवि कुमार चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह गांव के ही विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ाई कर रहा था। बड़ा होने के चलते उस पर परिवार की जिम्मेदारियां भी थीं। रवि की मौत से उसकी मां चंदा, पिता सूरजपाल, भाई अभि, बहन ज्योति और काजल रोते-रोते कई बार बेहोश हुईं।
 
Car and bike collide in Shahjahanpur, six families are in deep sorrow See Photos
सुधीर और सोनू के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बरात से लौट रहे थे चाचा-भतीजे... रास्ते में मिली मौत
बरेली के थाना फरीदपुर के करनपुरकलां निवासी 40 वर्षीय सुधीर अपने रिश्ते के भतीजे 18 वर्षीय सोनू के साथ गांव निवासी सोनू की बरात में शामिल होकर मदनापुर क्षेत्र के गिरधरपुर गांव से अपने घर लौट रहे थे। बरेली से आए सोनू के बाबा शेर सिंह यादव ने उनकी पहचान की है। उन्होंने बताया कि सोनू कक्षा 12 की पढ़ाई कर रहा था। 

 
विज्ञापन
Car and bike collide in Shahjahanpur, six families are in deep sorrow See Photos
Shahjahanpur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
सोनू भाई-बहनों में छोटा था। भाई धीरेंद्र, आरेंद्र, बहन विजयलक्ष्मी, मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि इको कार सुधीर की थी। वह किराए पर चलवाता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। कार में गांव का रहने वाला रोहित और एक अन्य युवक बैठा था। दोनों को मामूली चोटें आईं हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed