सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ICSE-ISC Result 2026 out Bareilly Prajana tops the Bareilly division in Class 10th

ICSE-ISC Result 2026: बरेली की प्रजाना ने 10वीं कक्षा में किया मंडल टॉप, हासिल किए 99.6 प्रतिशत अंक

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 30 Apr 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

सीआईएससीई ने बृहस्पतिवार को आईसीएसई (कक्षा 10वीं) और आईएससी (कक्षा 12वीं) के परीक्षा परिणाम 2026 जारी किए। बरेली की प्रजाना पाराशरी ने 10वीं कक्षा में 99.6 फीसदी अंक हासिल कर बरेली मंडल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र अनिरुद्ध ने 12वीं कक्षा में 96.75 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 

ICSE-ISC Result 2026 out Bareilly Prajana tops the Bareilly division in Class 10th
दसवीं की टॉपर प्रजाना पाराशरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) ने बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे आईसीएसई (कक्षा 10वीं) और आईएससी (कक्षा 12वीं) की परीक्षा के परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। बरेली की प्रजाना पाराशरी ने 10वीं कक्षा में 99.6 फीसदी अंक हासिल कर बरेली मंडल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। 

Trending Videos


शहर के बिहारीपुर की रहने वाली प्रजाना कैंट स्थित सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से तैयारी की। इस दौरान सोशल मीडिया का भी उपयोग किया, लेकिन समय पर नियंत्रण रखा और नियमित पढ़ाई की। प्रजाना के सर्वाधिक अंक इतिहास और रसायन विज्ञान में आए हैं, उन्होंने दोनों विषयों में 100-100 अंक प्राप्त किए हैं। उनके भौतिक विज्ञान में सबसे कम 97 अंक हैं। प्रजाना ने आवश्यकता पड़ने पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का भी इस्तेमाल किया। प्रजाना डॉक्टर बनना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर्णा ने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए 
हार्टमन कॉलेज की छात्रा अपर्णा ने 10वीं कक्षा में 98.40 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। अपर्णा ने लक्ष्य बनाकर नियमित तौर पर पढ़ाई की। वह न्यूरो सर्जन बनना चाहती हैं।  

ICSE-ISC Result 2026 out Bareilly Prajana tops the Bareilly division in Class 10th
12वीं के छात्र अनिरुद्ध - फोटो : संवाद
12वीं कक्षा के परिणाम
12वीं कक्षा में हार्टमन कॉलेज के छात्र अनिरुद्ध जौहरी ने 96.75 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अनिरुद्ध ने बताया कि उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई की और रात में अध्ययन करते थे। उन्होंने कहा कि सबके पास बराबर समय होता है, इसलिए पढ़ाई करते समय पूरा ध्यान लगाना चाहिए। अनिरुद्ध इंजीनियर बनना चाहते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed