सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Governor Anandiben Patel met with deaf and mute children in Bareilly

Bareilly News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मूकबधिर बच्चों से की मुलाकात, बहुउद्देयीय भवन का किया शिलान्यास

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 30 Apr 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचीं। उन्होंने मुड़िया अहमद नगर स्थित दिशा इंटर कॉलेज में मूकबधिर बच्चों से मुलाकात की। राज्यपाल ने यहां एक बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया। 

Governor Anandiben Patel met with deaf and mute children in Bareilly
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बहुउद्देयीय भवन का किया शिलान्यास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को बरेली का एक दिवसीय दौरा किया। उन्होंने मुड़िया अहमद नगर स्थित दिशा इंटर कॉलेज में मूकबधिर बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। यहां राज्यपाल ने करीब एक घंटा समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बहुउद्देयीय भवन का शिलान्यास किया। उनके आगमन को लेकर कॉलेज प्रशासन और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इसके बाद राज्यपाल ने एक निजी स्कूल की शाखा का लोकार्पण किया। 

Trending Videos


बच्चों को संस्कार सिखाना है- राज्यपाल 
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सुबह करीब 11:20 बजे त्रिशूल हवाई अड्डे पर पहुंचीं और सीधे दिशा इंटर कॉलेज गईं। यहां उन्होंने लगभग एक घंटा बिताया और बच्चों से बातचीत की। राज्यपाल ने कहा कि बच्चों को संस्कार सिखाना है। उनको आत्मनिर्भर बनाना है ताकि भविष्य में उन्हें किसी के सामने हाथ आगे करने की जरूरत न पड़े। पिछले छह सात वर्षों से हम लोगों ने विश्वविद्यालयों को यह जिम्मेदारी दी है कि आपका काम कमरों में दो तीन घंटे बैठकर काम करना तो है ही, लेकिन साथ में समाज और गांव में जाकर महिलाओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानना है। एक विश्वविद्यालय को कम से कम पांच गांव गोद लेना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा और स्वास्थ्य पर राज्यपाल का जोर
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में काम शुरू हुआ और चार लाख मरीजों को टीबी मुक्त किया गया। उन्होंने महिलाओं की स्क्रीनिंग और नौ से 14 वर्ष की बच्चियों के एचपीवी टीकाकरण पर भी बात की, बताया कि तीन लाख बच्चियों को टीका लगाया गया और अब यह सुविधा निशुल्क है। राज्यपाल ने लड़कियों को अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता देने और आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। उन्होंने झोपड़ पट्टी के 460 बच्चों को शिक्षित करने के राजभवन के प्रयासों का भी उल्लेख किया।




 

विद्यालय का विकास और भविष्य की योजनाएं
कुलपति केपी सिंह ने बताया कि विद्यालय में तीन नई प्रयोगशालाएं बनी हैं, विज्ञान संकाय शुरू किया गया है और नामांकन में 40 फीसदी की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के निर्देशानुसार विद्यालय को इंटर से स्नातकोत्तर बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। दिशा विद्यालय की संस्थापिका पुष्पलता गुप्ता ने बताया कि 27 वर्ष पहले दो बच्चों से शुरू हुआ यह विद्यालय अब 450 बच्चों का वृक्ष बन गया है। उन्होंने हाईस्कूल में शत प्रतिशत परिणाम और छात्राओं के डॉक्टर व शिक्षिका बनने की बात कही। कुलपति ने आंगनबाड़ी और बाल संप्रेषण गृह में बच्चों के लिए ओपन जिम और पुस्तकों की व्यवस्था का भी जिक्र किया।

Governor Anandiben Patel met with deaf and mute children in Bareilly
राज्यपाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। - फोटो : अमर उजाला
बापू बाजार में प्रदर्शनी का अवलोकन किया 
राज्यपाल ने बापू बाजार में हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्र मानव द्वारा बनाया गया उनका स्केच स्वीकार किया। उन्होंने पुष्पलता गुप्ता को विद्यालय की स्थापना के लिए सराहा, यह कहते हुए कि ऐसे बच्चों को शिक्षित करना बड़ा काम है। राज्यपाल ने बताया कि उन्होंने तीन वर्ष पूर्व इस विद्यालय को गोद लेने को कहा था। उन्होंने विश्वविद्यालयों को पांच गांव गोद लेने और उनके विकास के लिए कार्य करने का निर्देश दिया।

Governor Anandiben Patel met with deaf and mute children in Bareilly
बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने पेश की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां 
कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा सात के बच्चों द्वारा स्वागत गीत से हुई। छात्रा ने शिव स्रोत पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने गरबा नृत्य किया। फैशन शो के माध्यम से महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल का वेश धारण किया गया, साथ ही गुजराती युगल और डांडिया की प्रस्तुति दी गई। राज्यपाल ने बापू बाजार में विभिन्न हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्र मानव को पोषण पोटली प्रदान की।

राजकीय संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण 
दिशा इंटर कॉलेज के बाद, राज्यपाल किला क्षेत्र स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) पहुंचीं। उन्होंने परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां रह रहे किशोरों का हाल जाना। राज्यपाल ने अधिकारियों को किशोरों के सुधार और कल्याण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संप्रेक्षण गृह के निरीक्षण के बाद, राज्यपाल महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचीं, जहां उनके लिए दोपहर के भोजन और विश्राम का समय आरक्षित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed