उदीयमान सूर्य (उगते सूरज) को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया। बरेली समेत पूरे मंडल में लोक आस्था का महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को तड़के चार बजे से ही जगह-जगह बनाए गए छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां व्रतियों ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भास्कर की उपासना की। बरेली में रिमझिम के बीच व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी छठ महापर्व का उल्लास छाया रहा। सभी जगह अर्घ्य अर्पित करने के दौरान मेले जैसा नजारा दिखा। छठी मइया के गीत गूंजते रहे।
Chhath Puja 2025: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, बरेली मंडल में बिखरी आस्था की आभा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Oct 2025 08:44 AM IST
सार
बरेली समेत पूरे मंडल में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। व्रतियों ने छठ पूजा के चौथ दिन मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अपर्ति किया। इसी के साथ छठ महापर्व का समापन हो गया।
विज्ञापन
