फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दूसरे राज्यों की युवतियों संग अंतरंग मिले व्यापारी

Wed, 30 Oct 2019 11:36 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Oct 2019 11:36 AM IST
High Profile sex racket busted in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बरेली जिले के फीनिक्स मॉल के सामने एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर मसाज पार्लर की आड़ चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने मंगलवार शाम पर्दाफाश किया। सीओ थर्ड के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने यहां छापा मारकर नौ युवक और पांच युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गईं लड़कियां असम, दिल्ली और हल्द्वानी, जबकि युवक शहर के ही छोटे व्यापारी हैं।
High Profile sex racket busted in bareilly
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मसाज पार्लर के मालिक, कर्मचारियों समेत सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मसाज पार्लर जिस बिल्डिंग में किराये पर चल रहा था, वह एक सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर की बताई जा रही है। इज्जतनगर क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास स्थित फीनिक्स मॉल के सामने स्थित राजरानी टॉवर में करीब छह महीने पहले मीरगंज के नगरिया कल्यान निवासी ईशान खान ने द हीलिंग टच स्पा नाम से मसाज पार्लर खोला था। यहां लड़कियां मसाज करती हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा होने की पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं।
High Profile sex racket busted in bareilly
फाइल फोटो
पुलिस ने कई बार यहां विभाग का ही एक आदमी भेजकर सूचना की पुष्टि भी कराई। मंगलवार शाम सीओ थर्ड पीपी सिंह ने इज्जतनगर, प्रेमनगर और महिला थाने की पुलिस के साथ पार्लर में छापा मारा। पुलिस के मुताबिक यहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पार्लर में उस वक्त तीन कर्मचारी फतेहगंज पश्चिमी के गांव अगरास निवासी मोहम्मद तौफीक, मीरगंज के नफीस अहमद और जिला रामपुर में पटवाई के नौशाद अली मौजूद थे।
विज्ञापन
High Profile sex racket busted in bareilly
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा आंवला के आकिब, मोहम्मद आजाद, यूसुफ, सुभाषनगर के अतुल अग्रवाल के अलावा दो अन्य युवक लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इनमें आजाद इफको में संविदा कर्मी है, बाकी सभी छोटे व्यापारी हैं। इसके अलावा मसाज करने वाली पांच युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पार्लर की भी छानबीन की गई। थाने लाकर सभी के बयान भी दर्ज किए गए। पुलिस ने दोबारा मौके पर जाकर छानबीन करने की बात भी कही है।

 
High Profile sex racket busted in bareilly
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
कॉनट्रैक्ट पर बाहर से बुलाई जाती हैं लड़कियां
पार्लर का संचालक दूसरे शहरों से कॉनट्रैक्ट पर लड़कियों को बुलाता था। द हीलिंग टच मसाज पार्लर में पकड़ी गई पांच लड़कियों में एक असम, तीन दिल्ली और एक हल्द्वानी की है। एक कर्मचारी ने बताया कि इन्हें छह महीने या साल भर के कॉनट्रैक्ट पर लाया जाता है। मसाज की आड़ में उनसे देह व्यापार कराया जाता है। पुलिस पकड़े गए लोगों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed