फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPS Anshika Verma: नारी शक्ति के लिए प्रेरणा बनीं आईपीएस अंशिका वर्मा, दिल्ली में मिला ये अवार्ड; तस्वीरें

Wed, 05 Mar 2025 09:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Mar 2025 09:35 PM IST
सार

Bareilly News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले आईपीएस अंशिका वर्मा को बड़ी उपलब्धि मिली है। दिल्ली में ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित पांचवें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में उन्हें सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
IPS Anshika Verma became an inspiration for women empowerment
आईपीएस अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला

बरेली में एसपी साउथ की जिम्मेदारी संभाल रहीं आईपीएस अंशिका वर्मा को बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्होंने नई दिल्ली में ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित पांचवें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में प्रतिभाग किया। सम्मेलन में कई देशों से आईं महिलाओं के बीच आईपीएस अंशिका वर्मा ने पुलिस के काम की चुनौतियों को बताया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंशिका वर्मा के कामों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। 

IPS Anshika Verma became an inspiration for women empowerment
आईपीएस अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला

ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित शिखर सम्मेलन में महिला दिवस मनाया गया। इसमें आईपीएस अंशिका वर्मा को वुमेन ऑइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

IPS Anshika Verma became an inspiration for women empowerment
आईपीएस अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला

अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस हैं। वह मूलरूप से प्रयागराज की निवासी हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और सफलता पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPS Anshika Verma became an inspiration for women empowerment
दिल्ली में आईपीएस अंशिका वर्मा को किया गया सम्मानित - फोटो : Anshika Verma

अंशिका वर्मा को आईपीएस की ट्रेनिंग के दौरान आगरा के फतेहपुर सीकरी थाने में एसएचओ के तौर पर पहली जिम्मेदारी मिली थी। इसके बाद गोरखपुर में उन्हें एएसपी पद पर तैनात किया गया। 

विज्ञापन
IPS Anshika Verma became an inspiration for women empowerment
आईपीएस अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में करीब 10 माह के कार्यकाल के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अंशिका वर्मा को प्रमोशन देकर बरेली का एसपी साउथ बनाया है। बरेली में वह बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed