फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मन मोह लेंगे यहां के नजारे: बरेली में फूलों की खुशबू से महकी रामायण वाटिका, थ्रीडी चित्रों में देखें रामकथा

Fri, 07 Mar 2025 04:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 04:34 PM IST
सार

बरेली विकास प्राधिकरण की रामायण वाटिका में शुक्रवार से तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया। रामायण वाटिका को फूलों से सजाया गया है। चौतरफा रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू है तो थ्रीडी चित्रों में रामकथा का वर्णन भी आकर्षित कर रहा है। 

विज्ञापन
Ramayana Vatika filled with fragrance of flowers see Ram Katha in 3D pictures in Bareilly
रामायण वाटिका - फोटो : अमर उजाला

बरेली में लोगों के लिए रामायण वाटिका के रूप में एक नया रमणीक स्थल विकसित हो गया है। यहां चौतरफा रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू है तो थ्रीडी चित्रों में रामकथा का वर्णन भी आकर्षित कर रहा है। प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर रामकथा के वृतांत देखे जा सकते हैं। यहां पहुंचने वालों को भगवान श्रीराम के साथ ही भगवान शिव के विभिन्न स्वरूप भी दिखेंगे। इसके अलावा जंगल का दृश्य भी दिखेगा और विभिन्न प्रजातियों की चिड़ियों की चहचहाहट भी सुनने को मिलेगी। फूलों की महक के बीच प्रकृति का सुंदर नजारा भी यहां दिख जाएगा। 



Ramayana Vatika filled with fragrance of flowers see Ram Katha in 3D pictures in Bareilly
रामायण वाटिका - फोटो : अमर उजाला
रामायण वाटिका में गुलाब, गेंदा समेत तमाम स्थानीय प्रजातियों के फूलों के संग हॉलैंड के ट्यूलिप के फूल और दक्षिण भारत से लाए गए गोआब, वाकली, पाडल और मृत संजीवनी के पौधे भी अपनी महक बिखेर रहे हैं। 
 
Ramayana Vatika filled with fragrance of flowers see Ram Katha in 3D pictures in Bareilly
रामायण वाटिका में बनी थ्री डी पेटिंग - फोटो : अमर उजाला
बीडीए के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शुक्रवार को जिले के विधायकों ने पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। पहले दिन प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayana Vatika filled with fragrance of flowers see Ram Katha in 3D pictures in Bareilly
रामायण वाटिका - फोटो : अमर उजाला
यह हैं खास आकर्षण 
  • पचास हजार तरह के फूल और फूलों से सजी भगवान की आकृतियां। 
  • मियाबाकी पद्धति से करीब नौ महीने पहले 1600 हजार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
Ramayana Vatika filled with fragrance of flowers see Ram Katha in 3D pictures in Bareilly
रामायण वाटिका में बनी थ्री डी पेटिंग - फोटो : अमर उजाला
  • राम के जीवन से जुड़े प्रसंग भी थ्री-डी चित्रों में दिखाए गए।
  • शिव की स्तुति के लिए बाबा केदारनाथ मंदिर का प्रतिरूप तैयार।
  • फूलों से सजाए गए नंदी बाबा, शिवलिंग, जटायु और हनुमान।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed