फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अर्धनग्न अवस्था में मिली छात्रा के मामले में नया मोड़, अब यहां से मिला एक और सबूत, शाहजहांपुर पुलिस उलझी

Sun, 28 Feb 2021 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Feb 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
shahjahanpur case victim Student college card found on Dam Road Police recovered card on information of passerby
shahjahanpur case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के नगरिया मोड़ के पास जली अवस्था में मिली छात्रा का कॉलेज आई कार्ड डैम रोड पर मिला है। यह कार्ड यहां पर कैसे पहुंचा, इसकी जांच पुलिस कर रही है। लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती छात्रा के बयान के बाद पुलिस ने एसएस कॉलेज के दो छात्र मनीष, सुभाष के साथ रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करने वाले राजू को शुक्रवार को जेल भेज दिया था।
shahjahanpur case victim Student college card found on Dam Road Police recovered card on information of passerby
दुष्कर्म के चारों आरोपियों को भेजा जेल। - फोटो : अमर उजाला
छात्रा की सहेली पिंकी को भी पुलिस ने जेल भेजा था। छात्रा के मुताबिक, वह पिंकी के कहने पर पिता की नजरों से बचकर डैम रोड पर गई थी। पुलिस का कहना है कि छात्रा डैम रोड से होती हुई अकेले पैदल नगरिया मोड़ के पास बगिया पहुंची थी। यहां पर तीन युवकों ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर केरोसिन डालकर जला दिया। छात्रा का आईकार्ड पुलिस को नहीं मिला था। 
shahjahanpur case victim Student college card found on Dam Road Police recovered card on information of passerby
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को छात्रा का आईकार्ड पुलिस को डैम रोड के पास मिला है। किसी राहगीर ने कार्ड मिलने पर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद तिलहर पुलिस ने आई कार्ड कब्जे में ले लिया। सवाल यह उठ रहा है कि अगर छात्रा स्वेच्छा से पैदल वारदात स्थल तक पहुंची तो उसने अपना आई कार्ड रास्ते में क्यों फेंक दिया। ऐसा तो नहीं कि आई कार्ड आरोपियों ने यहां फेंका हो। तिलहर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि कार्ड मिल गया है। कार्ड कैसे वहां पहुंचा, इसकी जांच की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
shahjahanpur case victim Student college card found on Dam Road Police recovered card on information of passerby
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि एसएस कॉलेज की छात्रा का लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल हॉस्पिटल) में इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती छात्रा ने मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में बताया है कि उसके सहपाठी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की थी। उसके विरोध पर उस पर केरोसिन डालकर जला दिया। इसमें सहेली सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
shahjahanpur case victim Student college card found on Dam Road Police recovered card on information of passerby
Shahjahanpur case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एक युवती समेत चार आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया। पूर्व में तिलहर थाने में दर्ज एफआईआर में सामूहिक दुष्कर्म, आपराधिक साजिश रचने और साक्ष्य छिपाने की धाराओं को बढ़ाया गया है। एसपी एस आनंद ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि 22 फरवरी को कांट थाना क्षेत्र की रहने वाली बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पिता के साथ एसएस कॉलेज आई थी। बाद में कॉलेज से वह गायब हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed