सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जुर्म नहीं कुबूल कर रहा भाभी का हत्यारा तांत्रिक, बोला- मेरी गलती नहीं, जिन्न ने जो कहा मैंने वही किया

अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 02 Mar 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur tantrik murders family member by giving burn injuries crime in UP
तांत्रिक ने गर्म चिमटे से जलाकर भाभी को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कहमारा गांव में अंधविश्वास फैलाने वाला हत्यारा तांत्रिक अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस पूछताछ में सख्त रवैया अपनाने के बावजूद आरोपी दुर्वेश अपना गुनाह कुबूल नहीं कर रहा है। वह बार बार पुलिस के सामने अंधविश्वासी बातें कर रहा है साथ ही उन्हें बरगलाने की कोशिश कर रहा है। 

Trending Videos
Shahjahanpur tantrik murders family member by giving burn injuries crime in UP
मृतिका शारदा देवी - फोटो : अमर उजाला

बड़े भाई सर्वेश और भाभी शारदा को शादी के 13 वर्ष बाद भी बच्चा न होने के कारण तांत्रिक देवर दुर्वेश ने अपने गुरु से इसका उपाय पूछा था। इसपर गुरु ने बताया था कि भाभी पर किसी चुड़ैल का साया है। दुर्वेश ने बात मानते हुए भाभी के ऊपर से चुड़ैल का साया हटाने के लिए उनके शरीर पर गर्म चिमटे से कई जगह दाग कर दिए थे। इस दौरान भाभी को बचाने आई छोटे भाई की पत्नी पर भी दुर्वेश ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahjahanpur tantrik murders family member by giving burn injuries crime in UP
गिरफ्तार दुर्वेश, सर्वेश और बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला

27 फरवरी की रात शरीर में अत्यक्षिक जगहों पर चिमटे से जल जाने के कारण भाभी शारदा ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने दुर्वेश, सर्वेश और उनके पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दुर्वेश ने बताया कि उसके ऊपर जिन्न की सवारी आती है। जिन्न ने जो बताया सो उसने किया। दुर्वेश खुद को बेकसूर भी बताता रहा। पूछताछ में दुर्वेश ने अपने गुरु के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि उसने ही उससे कहा था कि शारदा देवी के ऊपर साया है।

Shahjahanpur tantrik murders family member by giving burn injuries crime in UP
shahjahanpur tantrik - फोटो : अमर उजाला

आरोपी सर्वेश और दुर्वेश और उनके पिता बटेश्वर ने पु़लिस को बताया कि ऊपरी हवा के कारण वे लोग परेशान थे और आठ दिन से घर में खाना नहीं बना, जिस कारण वे लोग आठ दिन से भूखे हैं। इसके बाद पुलिस ने रविवार रात और सोमवार सुबह तीनों को खाना खिलाया और अंधविश्वास में हत्या जैसा कार्य करने पर कड़ी फटकार भी लगाई। 

विज्ञापन
Shahjahanpur tantrik murders family member by giving burn injuries crime in UP
सांकेतिक तस्वीर
वहीं शारदा देवी का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके मायके लोग जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव में ले गए। मायके के गांव में ही शारदा देवी का अंतिम संस्कार किया गया। शारदा के भाई सुनील ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed