फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साधु की हत्या : शरीर पर कुर्ते के अलावा नहीं था कोई कपड़ा, घर में थी जलाने की कोशिश, समलैंगिक संबंधों के चलते किया कत्ल

Wed, 24 Mar 2021 11:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 24 Mar 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
UP badaun sadhu murder case gay relation reason behind murder sadhu body was naked try to bury him in house but accused failed
मौके पर जुटी भीड़ी और जांच करती पुलिस, साधु की बहन उसके शव पर रोती हुई - फोटो : अमर उजाला

बदायूं के उझानी में दो दिन पहले गांव मिहौना पहुंचे उघैती इलाके के साधु वेशधारी वृद्ध की उसके परिचित ने ही गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर में ही जलाने और दफनाने की कोशिश में कामयाब न होने पर सड़क किनारे अर्द्धनग्न हालत में फेंक दिया। मृतक के भांजे ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है। पुलिस के अनुसार दोनों में समलैंगिक संबंध थे। नशे में दोनों में झगड़ा हुआ और युवक ने उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

UP badaun sadhu murder case gay relation reason behind murder sadhu body was naked try to bury him in house but accused failed
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मिहौना निवासी मुखन उर्फ माखन के घर उघैती क्षेत्र के गांव सोहरा निवासी 65 वर्षीय साधु रामचंद्र का आना-जाना था। साधु की बहन शांति पड़ोसी गांव संजरपुर में रहती है। दो दिन पहले रामचंद्र मिहौना आया था। मंगलवार सुबह शांति को रामचंद्र की हत्या की भनक लगी तो वह बेटे रूम सिंह के साथ मौके पर पहुंच गई। मां-बेटे ने रामचंद्र का शव देखते ही पहचान लिया। शव मुखन के घर के पास ही सड़क किनारे पड़ा था। चेहरे पर चोट के निशान थे। शरीर पर कुर्ते के अलावा कोई कपड़ा नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मुखन को दबोच लिया।

UP badaun sadhu murder case gay relation reason behind murder sadhu body was naked try to bury him in house but accused failed
स्थानीय लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुखन ने पुलिस को बताया कि साधु रामचंद्र और उसके बीच समलैंगिक संबंध थे। बीती रात वह दोनों नशे में थे। संबंध बनाने के दौरान बहस के बाद उसने रामचंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर ईंट से सिर कुचल दिया। वह शव को जंगल में ले जाकर ठिकाने लगाना चाहता था लेकिन घसीटकर ले जाते समय किसी की आहट पर शव को सड़क किनारे फेंक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP badaun sadhu murder case gay relation reason behind murder sadhu body was naked try to bury him in house but accused failed
साधु के शव पर विलाप करती बहन - फोटो : अमर उजाला

सुबह प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने घटना से एसएसपी संकल्प शर्मा और सीओ संजय कुमार रेड्डी को अवगत कराया तो अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भांजे रूम सिंह की ओर से मुखन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
UP badaun sadhu murder case gay relation reason behind murder sadhu body was naked try to bury him in house but accused failed
साधु का निवासस्थान - फोटो : अमर उजाला

महौना गांव में साधु वेशधारी व्यक्ति का शव मिला है। रिपोर्ट लिखकर मुखन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने हत्या करना स्वीकार किया है। मुखन के अनुसार रात में शराब पीकर समलैंगिक संबंधों के चलते यह हत्या की गई है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - संकल्प शर्मा, एसएसपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed