{"_id":"69aeed008254c47f5c0860c5","slug":"chandauli-murder-case-suspected-elder-brother-from-day-one-vishal-secured-vivek-bail-in-chandauli-2026-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: भाई नहीं...जेल से अपनी माैत को घर लाया था विशाल, मर्डर की सजा काट रहा था विवेक; ऐसे आया शक के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाई नहीं...जेल से अपनी माैत को घर लाया था विशाल, मर्डर की सजा काट रहा था विवेक; ऐसे आया शक के घेरे में
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:30 PM IST
सार
Chandauli News: पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्यारोपी विवेक सिंह पर पहले से गाजीपुर में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। वह पहले भी जेल जा चुका है। गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 9
विशाल सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
Link Copied
संपत्ति के लालच में बड़े भाई ने ही सोते समय छोटे भाई के सिर में गोली मार कर हत्या की थी। कंदवा थाना के जलालपुर गांव में दो दिन पहले हुई युवक की हत्याकांड का खुलासा पुलिस लाइन में एसपी आदित्य लांग्हे ने किया।
एसपी आदित्य लांग्हे ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि 5 मार्च को सूचना मिली कि बदमाशों ने जलालपुर गांव में फार्म हाउस पर सोए विशाल सिंह (27) की गोली मार कर हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक के बड़े भाई विवेक सिंह ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी।
Trending Videos
2 of 9
विशाल सिंह की हत्या।
- फोटो : संवाद
पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कंदवा थानाध्यक्ष राजीव मल्ल और एसओजी प्रभारी निरीक्षक राम जनम यादव के नेतृत्व में पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम को भी लगाया गया। जांच करने पर पता चला कि बड़े विवेक ने ही छोटे भाई विशाल की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
तालाब में मिली पिस्टल।
- फोटो : संवाद
एसपी ने बताया कि विवेक और विशाल दो भाई थे। कुछ समय पहले विवेक हत्या के मामले में जेल गया था। जेल से वापस आने के बाद घर में उसकी उपेक्षा होने लगी। घर में उससे राय भी नहीं ली जाती थी। चार माह पहले घर की एक जमीन 75 लाख रुपये में बेचे जाने के बाद जो पैसे मिले, उसमें विवेक को भी हिस्सेदारी मिली थी। उसने पूरा खर्च कर लिया। इसके बाद आवश्यकता पर छोटे भाई से पैसे मांगता।
इस पर छोटा भाई विशाल उसकी बेइज्जती करता था। इससे आहत होकर विवेक ने छोटे भाई विशाल के हत्या की योजना बनाई। 5 मार्च को विवेक ने खूब शराब पी थी। यह देख कर विशाल ने विवेक की नौकरों के सामने खूब बेइज्जती की। इससे क्षुब्ध होकर विवेक ने बरामदे में चौकी पर सो रहे विशाल के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी।
घटना के बाद विवेक ने सीसीटीवी के डीवीआर और पिस्टल को घर के अंदर भूसे में छिपा दिया। बाद में अगले दिन सुबह पिस्टल और डीवीआर नहर के किनारे तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने पिस्टल और डीवीआर बरामद कर ली और हत्यारोपी का चालान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
4 of 9
माैके पर छानबीन करती टीम।
- फोटो : संवाद
पहले दिन से ही बड़े भाई पर हो गया था शक
जलालपुर गांव में फार्म हाउस पर सोए विशाल सिंह की गोली मार कर हत्या की घटना के बाद पहुंची पुलिस को शुरुआत में ही बड़े भाई पर शक हो गया था। बडे विवेक ने ही 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया था। उसने बताया कि गोली मारने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर बाक्स को भी साथ ले गए हैं। बड़ी बात यह थी कि सीसीटीवी का डीवीआर उसी कमरे में था, जहां विवेक सोया हुआ था।
विज्ञापन
5 of 9
युवक की माैत के बाद विलाप करतीं महिलाएं।
- फोटो : संवाद
विवेक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी जबकि हत्या की घटना के बाद उसने गांव के पांच लोगों पर शक जता रहा था। वहीं घर के नौकरों के बयान में भी बार बार बदलाव दिख रहा था। घर से कुछ दूरी पर मंदिर है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना के बाद कोई भागता हुआ कैद नहीं हुआ था। वहीं भोर में विवेक और उसके नौकर को साथ जाते तस्वीर कैद हुई थी। इसी वजह से मामला साफ हुआ और मामले का खुलासा हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।