{"_id":"626552089fdaad266a7084ec","slug":"police-became-gharati-in-chadauli-welcomed-barati-by-tying-safa-dsp-anirudh-singh-paid-entire-cost-for-this-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घराती बनी चंदौली पुलिस: सिर पर साफा बांधकर किया बरातियों का स्वागत, मुंहबोला भाई बनकर सीओ ने उठाया पूरा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घराती बनी चंदौली पुलिस: सिर पर साफा बांधकर किया बरातियों का स्वागत, मुंहबोला भाई बनकर सीओ ने उठाया पूरा खर्च
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 24 Apr 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
शिखा की शादी में चंदौली पुलिस घराती बनी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
यूपी के चंदौली जिले का आवाजापुर गांव शनिवार रात एक अलग तरह की शादी का गवाह बना। इस शादी में चंदौली पुलिस घराती बनी थी। एसपी, सीओ, इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों ने भी साफा बांधकर बरातियों का स्वागत किया। मुंहबोली बहन शिखा को जयमाल स्टेज तक अगवानी करके ले गए, फिर आशीर्वाद और उपहार भी दिए। मौका था सीओ अनिरुद्ध सिंह की मुंहबोली बहन शिखा की शादी का।
सकलडीहा विकासखंड के आवाजापुर गांव निवासी विनोद यादव की पुत्री शिखा की शादी बरठी गांव निवासी अवधेश यादव के पुत्र सौरभ यादव से तय थी पर गरीबी की वजह से विनोद को शादी करने में काफी दिक्कत आ रही थी। विनोद को समझ नहीं आ रहा था कि शादी का सामान और खर्च के लिए पैसे कहां से आएंगे। विनोद का दर्द समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह को बताया। अनिरुद्ध सिंह ने विनोद से मुलाकात की और कहा कि शिखा मेरी मुंहबोली बहन है, इसकी शादी का पूरा खर्चा खुद उठाऊंगा। नीचे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
2 of 6
शिखा की शादी में चंदौली पुलिस घराती बनी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को शिखा की धूमधाम से शादी हुई। चंदौली पुलिस घराती की भूमिका में थी। खान-पान से लेकर शादी की सभी व्यवस्था सीओ सकलडीहा के निर्देशन में पुलिस ने की। स्थानीय पुलिसकर्मी वर्दी में सिर पर साफा बांधकर माला लिए हुए अतिथियों का स्वागत करते रहे। इस शादी को देखने के लिए भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
शिखा की शादी में चंदौली पुलिस घराती बनी
- फोटो : अमर उजाला
शादी के दौरान वर पक्ष भी काफी खुश दिखा। पिछले करीब एक सप्ताह से आवाजापुर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। सिर पर साफा बांधकर विधायक सुशील सिंह और एसपी अंकुर अग्रवाल ने भी शिखा को आशीर्वाद दिया।
4 of 6
शिखा की शादी में चंदौली पुलिस घराती बनी
- फोटो : अमर उजाला
शादी में बलुआ इंस्पेक्टर राजीव सिंह, सकलडीहा इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा, धानापुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह, धीना थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, कंदवा थानाध्यक्ष राजेश सरोज, मुगलसराय इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी, अलीनगर इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह, एसआई विपिन सिंह, बीडीओ अरुण कुमार पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
5 of 6
शिखा की शादी में चंदौली पुलिस घराती बनी
- फोटो : अमर उजाला
सीओ अनिरुद्ध सिंह की मुंहबोली बहन शिखा की शादी में महिलाओं की पूरी रस्म चंदौली पुलिस की महिला कांस्टेबलों ने निभाई। उन्होंने शिखा को सजाने से लेकर जयमाल मंच तक पहुंचाने तक का पूरा काम किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।