सब्सक्राइब करें

युवकों का तलवार लहराते वीडियो वायरल: सीओ अनिरुद्ध ने कहा- जब तक तोड़ेगा नहीं, तब तक छोड़ेगा नहीं ...

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Apr 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
viral Video of youths waving swords chandauli CO Anirudh Singh said jab tak todega nahi tabtak chhodega nahi
सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बदमाशों की हरकत का दिया जवाब - फोटो : सोशल मीडिया।

चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र में कभी पिस्टल लेकर वायरल हुए कालीन भैया के जेल जाने के बाद अब तलवार लेकर बाइक पर प्रदर्शन कर रहे चार युवाओं का वीडियो वायरल हुआ है। राजेश कुमार नाम के व्यक्ति ने यह वीडियो चंदौली पुलिस के साथ-साथ यूपी पुलिस को ट्वीट करते हुए लिखा- महोदय, ये उकनि सकलडीहा के मनबढ़ लड़के आए दिन लड़कों को मारते-पीटते हैं। सरेराह लड़कियों को छेड़ते हैं। अक्सर 5-6 गाड़ी से ग्रुप में धारदार हथियारों का प्रदर्शन करते हुए शोर-शराबा और जय समाजवाद का नारा लगाते हुए चलते हैं।



इस ट्वीट के जवाब में सकलडीहा के सीओ अनिरुद्ध सिंह ने लिखा कि ‘जब तक तोड़ेगा नहीं, तब तक छोड़ेगा नहीं, यह वादा है चंदौली पुलिस का आपसे’। जिसके बाद ट्वीटर पर यह वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है। शुक्रवार दोपहर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि वीडियो में तलवार के साथ दिख रहे धर्म यादव उर्फ मोलू एवं अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से तलवार भी बरामद कर ली गयी है। अन्य साथियों को गिरफ्तार  कर करने के लिए टीम लगी हुई है। नीचे की स्लाइड्स में देखें...

Trending Videos
viral Video of youths waving swords chandauli CO Anirudh Singh said jab tak todega nahi tabtak chhodega nahi
ट्विटर पर यूजर ने पुलिस से लगाई थी गुहार - फोटो : अमर उजाला
राजेश कुमार नाम के यूजर ने गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक वीडियो ट्वीट किया। जिसमें चार लड़के एक ही बाइक पर बैठे हुए हैं और रील वीडियो बना रहे हैं। बैकग्राउंड में-जनता उत्तर प्रदेश के, अब मानत बा अखिलेश के चल रहा है। वहीं लड़के तलवार भी दिखा रहे हैं। ट्विटर यूजर ने इनके द्वारा आए दिन ऐसा करने और लड़कों को मारने-पीटने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
viral Video of youths waving swords chandauli CO Anirudh Singh said jab tak todega nahi tabtak chhodega nahi
ट्विटर पर यूजर ने पुलिस से लगाई थी गुहार - फोटो : सोशल मीडिया।

वहीं एक अन्य यूजर कीर्ति उपाध्याय ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अगर इन बदमाश लड़कों पर एक्शन नहीं लिया गया तो हम लोग कुछ कर लेंगे।  कीर्ति ने आरोप लगाया कि आए दिन ये लोग (बाइक सवार) लड़कियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, मारपीट करते हैं और धमकी देते हैं. उसने यूपी पुलिस से इन मनबढ़ लोगों पर एक्शन लेने की मांग की। 

viral Video of youths waving swords chandauli CO Anirudh Singh said jab tak todega nahi tabtak chhodega nahi
सीओ अनिरुद्ध सिंह का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया।
जिसपर सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह ने लिखा कि- जब तक तोड़ेगा नहीं, तब तक छोड़ेगा नहीं यह वादा है चंदौली पुलिस का आपसे। और यही हुआ भी। शुक्रवार दोपहर वायरल वीडियो में दिख रहे दो युवकों के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवकों के थाने में मौजूद होने का वीडियो भी  सीओ  अनिरुद्ध सिंह ने ट्वीट किया।  
विज्ञापन
viral Video of youths waving swords chandauli CO Anirudh Singh said jab tak todega nahi tabtak chhodega nahi
गिरफ्तार युवक - फोटो : सोशल मीडिया।

आपको बता दें कि अनिरुद्ध सिंह सकलडीहा विधायक को लेकर भी विधानसभा चुनाव से पहले काफी चर्चा में रहे हैं। विधायक का उनकी गर्दन पकड़कर लड़ाने का वीडियो खूब वायरल हुआ था।  वहीं इससे पहले भी अनिरुद्ध सिंह ऐसे ही पिस्टल लहरा रहे और गांजा बेचने वाले युवाओं को जेल भेज चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed