{"_id":"6684dc990f2c5f6adc09d7d7","slug":"hathras-stampede-hathras-accident-priyanka-wanted-to-become-a-doctor-but-death-dragged-her-into-a-satsang-2024-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hathras Case: डॉक्टर बनना चाहती थी प्रियंका... सत्संग में खींच ले गई मौत, जिद कर पहली बार भोले बाबा के यहां आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Case: डॉक्टर बनना चाहती थी प्रियंका... सत्संग में खींच ले गई मौत, जिद कर पहली बार भोले बाबा के यहां आई
Wed, 03 Jul 2024 03:04 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:04 PM IST
विज्ञापन
Hathras stampede
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हाथरस में सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। सत्संग का आयोजन 'भोले बाबा' उर्फ बाबा नारायण हरि के संगठन ने किया था। मरने वालों में सात बच्चे और 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं।
hathras stampede
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम हाउस पर मां गुड्डो देवी रोते-रोते बदहवाश हो गईं और बेटी को बुलाने लगीं। किसी तरह से साथ में आई महिलाओं ने उनको संभालने का प्रयास किया।
hathras stampede
- फोटो : अमर उजाला
गांव बहटा थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज निवासी गुड्डो देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। बार-बार पछाड़ें खाकर गिर रहीं थीं। साथ आई महिलाएं संभालने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन वह रोते हुए बेटी को पुकार रही थी। गुड्डो देवी रो रोकर कह रही थी कि बेटी प्रियंका ने इसी साल अच्छे नंबरों से इंटर की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
hathras stampede
- फोटो : अमर उजाला
वह डॉक्टर बनना चाहती थी। मगर मौत उसे भोले बाबा के सत्संग में खींच लाई। बताया कि मैंने उसको बहुत मना किया कि अगली बार चलना। इस बार घर पर ही रहो, लेकिन वह नहीं मानी। हमें क्या पता था कि उसको साथ लाना इतना भारी पड़ेगा।
विज्ञापन
hathras stampede
- फोटो : पीटीआई
यह कहकर गुड्डो देवी बेहोश हो गई। साथ में ही गई पड़ोसन पूजा ने बताया प्रियंका पढ़ने में काफी तेज थी। हाईस्कूल में भी उसके अच्छे नंबर आए थे। प्रियंका हमसे जब भी बात करती, कहती थी चाची में डॉक्टर बनूंगी।