फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन का पहला सोमवार: शिवमय हुआ आगरा, बम-बम भोले से गूंजे रास्ते; देखें आस्था और भक्ति की अद्भुत तस्वीरें

Mon, 03 Aug 2026 11:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 03 Aug 2026 11:47 AM IST
सार

सावन के पहले सोमवार पर आगरा के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। राजेश्वर महादेव के आधी रात पट खुलने से लेकर बल्केश्वर, रावली, कैलाश, मन:कामेश्वर और पृथ्वीनाथ मंदिर तक भक्तों की लंबी कतारें लगीं।

विज्ञापन
Sawan First Monday: Agra Turns Devotional as Shiva Temples Echo With Bam Bam Bhole
सावन का पहला सोमवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माथे पर चंदन, हाथों में डमरू, बम-बम भोले के जयघोष, भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालु...। यह नजारा शिव मंदिरों में सोमवार सुबह से नजर आने लगा। राजेश्वर महादेव मंदिर रात 12:05 बजे से श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिए गए। वहीं बल्केश्वर, रावली, कैलाश, मन:कामेश्वर, पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को सुबह से ही अभिषेक के लिए भक्तों  के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पहले सोमवार को देखते हुए हर मंदिर पर मेले जैसा नजारा है। मंदिरों के बाहर दुकानें सज गई। वहीं पूजा के सामान की बिक्री भी बड़ी संख्या में हुई।

Sawan First Monday: Agra Turns Devotional as Shiva Temples Echo With Bam Bam Bhole
सावन का पहला सोमवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आधी रात खुले राजेश्वर महादेव के पट, दर्शन को उमड़े भक्त
राजेश्वर महादेव मंदिर के पट रात 12:05 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह होते-होते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई।
 
Sawan First Monday: Agra Turns Devotional as Shiva Temples Echo With Bam Bam Bhole
सावन का पहला सोमवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बल्केश्वर से पृथ्वीनाथ तक शिवालयों में लंबी कतारें
सावन के पहले सोमवार पर बल्केश्वर, रावली, कैलाश, मन:कामेश्वर और पृथ्वीनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग हाथों में पूजा की थाली और जल लेकर मंदिर पहुंचे। हर तरफ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan First Monday: Agra Turns Devotional as Shiva Temples Echo With Bam Bam Bhole
सावन का पहला सोमवार   - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जलाभिषेक के लिए सुबह से लगी भक्तों की कतार
भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगे। भक्तों ने बेलपत्र, फूल, दूध और जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध होकर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
 
विज्ञापन
Sawan First Monday: Agra Turns Devotional as Shiva Temples Echo With Bam Bam Bhole
सावन का पहला सोमवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिरों के बाहर सजा भक्ति का बाजार
पहले सोमवार को शिव मंदिरों के आसपास मेले जैसा नजारा दिखाई दिया। मंदिरों के बाहर फूल, बेलपत्र, प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानें सज गईं। श्रद्धालुओं ने दर्शन से पहले और बाद में पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed