फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल पति: सिर में मारी ईंट, बेसुध होने के बाद ब्लेड के काटा गला; फरहान ने बताया- पत्नी को क्यों दी इतनी भयानक

Mon, 03 Aug 2026 08:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 03 Aug 2026 08:34 AM IST
सार

आगरा के ताजगंज में पत्नी उज्जमा की हत्या के आरोप में पति फरहान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान कॉलर पकड़ने से गुस्साए पति ने पहले सिर पर ईंट मारी और फिर ब्लेड से गला रेत दिया।

विज्ञापन
Husband Allegedly Kills Wife After Marital Dispute: Hits Her With Brick Slits Throat With Blade
कातिल पति - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुई सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद घर में ताला लगाकर भागे पति को ताजगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वैवाहिक वेबसाइट पर उज्जमा ने बहुत से वादे किए थे। मगर पहले ही मामूली विवाद में कॉलर पकड़कर गिरा दिया। इससे उसने पत्नी की हत्या कर दी। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजा है।


बंद कमरे में मिली थी उज्जमा की लाश
थाना ताजगंज के नगला पैमा में 28 जुलाई को सुबह कौल्याई निवासी बब्बू ने बंद मकान के अंदर शव होने की सूचना दी थी। पुलिस ताला तोड़ कर अंदर गई तो महिला की लाश कमरे में मिली। शिनाख्त झांसी के थाना कोतवाली स्थित भैरो खिड़की मोहल्ला निवासी उजमा के रूप में हुई। पता चला कि सात माह पूर्व वैवाहिक वेबसाइट पर दोस्ती के बाद 20 अप्रैल को बब्बू के पुत्र फरहान से निकाह हुआ था।


 
Husband Allegedly Kills Wife After Marital Dispute: Hits Her With Brick Slits Throat With Blade
आरोपी फरहान के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता ने बेटे को मकान रहने के लिए दिया था। फरहान पिता के साथ पीर कल्याणी स्थित नॉनवेज खाने के होटल को संचालित करता था। घटना के बाद से फरहान का पता नहीं चल रहा था। पुलिस को पुष्टि हुई कि उसने ही पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसने बिहार के नंबर से अपनी मां को कॉल किया था। रविवार को पुलिस ने उसको नगला पैमा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

 
Husband Allegedly Kills Wife After Marital Dispute: Hits Her With Brick Slits Throat With Blade
फरहान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका दूसरी पत्नी से चार वर्ष पूर्व तलाक हो चुका था। वह अपने दोनों बच्चों की परवरिश के लिए निकाह करना चाहता था। सात माह पहले वेबसाइट पर झांसी की उजमा से मुलाकात हुई। उजमा के पति की पांच वर्ष पहले कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी। बातचीत के दौरान उजमा खुद को जिम्मेदार महिला दर्शाती थी।
उजमा ने उसका और उसके बच्चों का पूरा ख्याल रखने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Allegedly Kills Wife After Marital Dispute: Hits Her With Brick Slits Throat With Blade
उजमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपने दोनों बच्चों को भी साथ रखने के लिए कहा था। निकाह के बाद वह अपने बच्चों को साथ नहीं लेकर आई। वह अपने बेटों को पिता के पास से लेकर नगला पैमा आए तो विरोध करने लगी। बच्चों का ध्यान रखने से मना कर दिया। समय पर बच्चों को खाना नहीं देती थी। मामूली बातों पर बच्चों को पीटती थी। बच्चे शिकायत करते थे तो क्लेश करती थी।

 
विज्ञापन
Husband Allegedly Kills Wife After Marital Dispute: Hits Her With Brick Slits Throat With Blade
महिला की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने बताया कि उजमा मोबाइल पर घंटों चिपकी रहती थी। मोबाइल हाथ लगाने पर हंगामा कर देती थी। 26 जुलाई को रात घर आए तो खाना नहीं बना था। बच्चे भूख से परेशान थे। डांटने पर लड़ने लगी। वह गुस्से में बाजार से कुछ खाने के लिए लेने जाने लगे। पत्नी ने पीछे से कॉलर पकड़ कर खींच लिया। वह गिर गए और गुस्से में कमरे में रखी ईंट उठाकर उजमा के सिर पर प्रहार किया। बेसुध होने पर ब्लेड से गला रेत दिया। उसके मरने पर वह दोनों बेटों को लेकर पिता के घर कोल्याई गया और बच्चों को वहीं छोड़कर भाग गया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed