फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   65 Shiva Devotees Bring Kanwar From Haridwar to Agra in 24 Hours, Perform Jalabhishek

UP: हरिद्वार से 24 घंटे में आगरा पहुंची डाक कांवड़, 65 शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक; गांव में हुआ भव्य स्वागत

Tue, 04 Aug 2026 10:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 10:28 AM IST
सार

हरिद्वार की हर की पौड़ी से 65 शिवभक्त डाक कांवड़ लेकर 24 घंटे में आगरा के अंगूठी गांव पहुंचे और शिवलिंग पर गंगाजल से जलाभिषेक किया। सोमवार सुबह गांव पहुंचने पर शिवभक्तों का स्वागत हुआ और मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
65 Shiva Devotees Bring Kanwar From Haridwar to Agra in 24 Hours, Perform Jalabhishek
हरिद्वार से 24 घंटे में आगरा पहुंची डाक कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के प्रथम सोमवार पर भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति का नजारा गांव अंगूठी में देखने को मिला। हरिद्वार की हर की पौड़ी से डाक कांवड़ लेकर निकले करीब 65 शिवभक्त 24 घंटे में गांव पहुंचे।
विज्ञापन


दो कैंटरों से हरिद्वार गए शिवभक्तों ने रविवार सुबह 11 बजे डाक कांवड़ उठाई और सोमवार सुबह 11 बजे अंगूठी पहुंच गए। समाजसेवी सत्यपाल सिंह ने गांव पहुंचने पर शिवभक्तों का स्वागत किया। शिवभक्त जयघोष करते हुए गोला कुआं स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शिवलिंग पर गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर अंगद सोलंकी, दलवीर सिंह, शिशुपाल सिंह, प्रदीप राना, लोकेंद्र, अंकित अग्रवाल, डॉ. आशुतोष भंडारी, कोमल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा, किरावली क्षेत्र के गांव महुअर में भी शिवभक्त कासगंज से डाक कांवड़ लेकर आए। उन्होंने बाबा गोपालदास मंदिर परिसर में शिवलिंग पर गंगाजल से जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिवालयों में दिनभर गूंजा हर-हर महादेव
सावन के पहले सोमवार पर बिचपुरी के अलावा मिढ़ाकुर, लड़ामदा, सदरवन, चौहटना, मघटई, पथौली और सहारा समेत आसपास के गांवों के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed