{"_id":"6a7038ecae7394d19d058a64","slug":"family-allegedly-strangles-22-year-old-daughter-over-court-marriage-father-arrested-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: कोर्ट मैरिज से नाराज थे घरवाले, बेटी की गला घोंटकर हत्या; पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: कोर्ट मैरिज से नाराज थे घरवाले, बेटी की गला घोंटकर हत्या; पिता गिरफ्तार
Mon, 03 Aug 2026 12:15 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:15 PM IST
सार
बाह के जैतपुर में कोर्ट मैरिज करने वाली 22 वर्षीय अंकिता शर्मा की परिजनों ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से उसके पिता को गिरफ्तार किया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि अन्य परिजन मौके से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जैतपुर के नंदगवा रोड पर रविवार देर रात कोर्ट मैरिज करने वाली अंकिता शर्मा (22) की परिजनों ने गला घोंट कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके पिता विमल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन में जुट गई है।
विज्ञापन
जैतपुर के नंदगवा रोड की रहने वाली अंकिता शर्मा ने नहटोली गांव के अमित पचौरी के साथ फरवरी में कोर्ट मैरिज की थी। अंकिता शर्मा के कोर्ट मैरिज करने से परिजन नाराज थे। जैतपुर पुलिस के मुताबिक नाराज परिजनों ने रविवार देर रात उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने 112 नंबर डायल किया तो पीआरवी के साथ जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरबाजा खुलवा कर अंदर दाखिल हुई पुलिस को अंकिता शर्मा का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
गले में फंदा कसे जाने का निशान था। पुलिस के मुताबिक मौके से पिता विमल शर्मा को गिरफ्तार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य परिजन छत के रास्ते भागने में सफल रहे। सोमवार को फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। एसओ जैतपुर दीपक कुमार ने बताया कि कोर्ट मैरिज करने से नाराज परिजनों ने बेटी की गला घोंट कर हत्या की है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।