फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

92वां दीक्षांत समारोह LIVE: किसान पिता की बात सुन राज्यपाल ने कहा- ‘मैं भी किसान की बेटी हूं’, बेटी को दी बधाई

Mon, 03 Aug 2026 11:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 03 Aug 2026 11:24 AM IST
खास बातें

आगरा विवि के 92वें दीक्षांत समारोह शुरू हो गया है।  खंदारी कैंपस में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेधावियों को स्वर्ण-रजत पदक और उपाधियां प्रदान कर रही हैं। 

विज्ञापन
Agra University Convocation LIVE: Governor Anandiben Patel to Honour Meritorious Students With Medals and Degr
चार मेडल प्राप्त करने वाले टॉपर आरबीएस कॉलेज के नरेंद्र सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

12:03 PM, 03-Aug-2026

किसान पिता से बोलीं राज्यपाल- ‘मैं भी किसान की बेटी हूं’, बेटी की उपलब्धि पर थपथपाई पीठ

किसान जिनकी बेटी ने जीते गोल्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली फिरोजाबाद की प्रतिभा के पिता श्याम सुंदर से राज्यपाल ने आत्मीय बातचीत की। जब राज्यपाल ने उनसे पूछा कि वे क्या करते हैं, तो श्याम सुंदर ने बताया कि वे किसान परिवार से हैं। इस पर राज्यपाल ने कहा, "मैं भी किसान की बेटी हूं।" उन्होंने श्याम सुंदर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाकर इस मुकाम तक पहुंचाया है, यह बेहद प्रेरणादायक और प्रशंसनीय कार्य है। राज्यपाल ने प्रतिभा और उसके परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
11:56 AM, 03-Aug-2026

आगरा विवि के दीक्षांत में नरेंद्र सिंह का जलवा, सबसे ज्यादा चार स्वर्ण पदक जीतकर बने टॉपर

राज्पाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92वें दीक्षांत समारोह में आरबीएस कॉलेज के नरेंद्र सिंह ने सर्वाधिक चार स्वर्ण पदक हासिल कर टॉप किया। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नरेंद्र सिंह को मंच पर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
11:36 AM, 03-Aug-2026

राज्यपाल

राज्यपाल ने 14 से 15 साल की बालिकाओं के एंटी सर्वाइकल वैक्सीन शिविर का शुभारंभ भी किया। उन्होंने बेटियों को सर्वाइकल  कैंसर  से बचाव के लिए सरकार के अभियान की सराहना की। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपनी 14 से 15 साल की बेटियों को एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगवाने की अपील की।
11:18 AM, 03-Aug-2026

92वां दीक्षांत समारोह LIVE: किसान पिता की बात सुन राज्यपाल ने कहा- ‘मैं भी किसान की बेटी हूं’, बेटी को दी बधाई

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92वें दीक्षांत समारोह का काउंटडाउन शुरू हो गया है। खंदारी कैंपस के शिवाजी मंडपम में  समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुछ ही देर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण और रजत पदक के साथ उपाधियां प्रदान करेंगी।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed