फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gold and silver will rain today at the convocation ceremony

UP: आगरा विवि का 92वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल देंगी मेधावियों को पदक और उपाधियां; कुछ ही देर का इंतजार

Mon, 03 Aug 2026 09:53 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2026 09:53 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को 64 मेधावी विद्यार्थियों को 88 स्वर्ण और रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। इस बार पदक पाने वालों में छात्राओं का दबदबा रहेगा।

विज्ञापन
Gold and silver will rain today at the convocation ceremony
दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को स्वर्ण और रजत पदक मेधावियों को प्रदान किए जाएंगे। रविवार को खंदारी कैंपस में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से खंदारी कैंपस के शिवाजी मंडपम में दीक्षांत समारोह का रिहर्सल किया जा रहा है। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी जबकि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के चेयरमैन डॉ. पंकज अरोड़ा होंगे। रविवार को रिहर्सल में कुलपति, विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और अधिक पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन


परेड व अन्य औपचारिकताओं के बाद मेधावियों को पदक, डिग्री और पुरस्कार वितरण का अभ्यास किया गया। मंच से स्वागत गेट तक की तैयारियों को देखा गया। रिहर्सल के दौरान सबसे पहले बैंड से अतिथियों का स्वागत, एनसीसी कैडेट की परेड सहित अन्य कार्यक्रम किए गए। इस बार भी समारोह में सबसे ज्यादा आकर्षण पदकों का वितरण रहेगा। आरबीएस कॉलेज एमए के छात्र नरेंद्र सिंह को सर्वाधिक चार स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। साथ ही 79, 832 विद्यार्थियों को उपाधियां मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में उपाधियां
55,686 स्नातक
9,150 स्नातकोत्तर
14,826 व्यावसायिक पाठ्यक्रम
167 पीएचडी
3 डी लिट.
कुल- 79,832 उपाधियां

छात्राओं को अधिक पदक
इस बार दीक्षांत समारोह में छात्रों के मुकाबले छात्राओं को अधिक पदक प्रदान किए जाएंगे। 64 मेधावी विद्यार्थियों को कुल 88 पदकों से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 46 छात्राएं और 18 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed