{"_id":"6a70221ad15476f47f0a28e1","slug":"minor-girl-allegedly-misdeed-video-recorded-and-viralized-juvenile-accused-arrested-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 10वीं की छात्रा से हैवानियत, दरिंदा नोंच रहा था जिस्म और साथी बना रहा था वीडियो; फिर कर दिया बड़ा कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 10वीं की छात्रा से हैवानियत, दरिंदा नोंच रहा था जिस्म और साथी बना रहा था वीडियो; फिर कर दिया बड़ा कांड
Mon, 03 Aug 2026 10:37 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:37 AM IST
सार
बरहन क्षेत्र में स्कूल से लौट रही छात्रा को कथित तौर पर बहाने से बाइक पर बैठाकर ले जाया गया, जहां एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और दूसरे ने वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को चुप कराया गया।
विज्ञापन
छात्रा (सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के एक स्कूल से लौट रही छात्रा को गांव के बाहर से दो युवक बहाने से बाइक पर बैठाकर ले गए थे। एक आरोपी ने छात्रा से दुष्कर्म किया और दूसरे ने वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बाद में युवकों ने वीडियो वायरल कर दिया। छात्रा की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने रविवार को एक बाल अपचारी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
छात्रा की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन साथ ही रहती है। छोटी बहन ने फरवरी 2026 में कक्षा 10 की परीक्षा दी है। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा समाप्त होने के बाद वह घर लौट रही थी। रास्ते में थाना जलेसर जिला एटा के रहने वाला युवक अपने साथी के साथ आया और बहन को बहाने से बाइक पर बैठकर ले गए। आरोप है कि नलकूप की कोठरी में एक ने बहन के साथ जबरदस्ती की। दूसरे ने इसका वीडियो बना लिया।
छात्रा ने डर के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। इधर, 29 जुलाई को वीडियो वायरल कर दी गई। सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर ने बताया कि घटना के एक बाल अपचारी आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया है। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।