{"_id":"6a2ae125911e2058f30da8d1","slug":"lucknow-delhi-shatabdi-express-pelted-with-stones-sangh-chief-mohan-bhagwat-on-board-train-2026-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव: शताब्दी एक्सप्रेस के E-1 कोच को बनाया निशाना, RSS प्रमुख सुरक्षित; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव: शताब्दी एक्सप्रेस के E-1 कोच को बनाया निशाना, RSS प्रमुख सुरक्षित; जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:54 PM IST
सार
संघ प्रमुख मोहन भागवत शताब्दी एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास के ई-1 कोच में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब मक्खनपुर-फिरोजाबाद के बीच से गुजर रही थी, तभी अचानक बोगी को निशाना बनाकर पत्थर से हमला किया गया। पत्थर सीधे उसी बोगी पर जा लगा जिसमें संघ प्रमुख मौजूद थे, जिससे खिड़की का एक शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
1 of 5
मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लखनऊ से दिल्ली जा रही हाईस्पीड ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस पर गुरुवार शाम मक्खनपुर और फिरोजाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना से रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई, क्योंकि इसी ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत भी सवार थे। गनीमत यह रही कि इस पथराव में संघ प्रमुख पूरी तरह सुरक्षित हैं।
2 of 5
ई-1 कोच में सवार थे मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
ई-1 कोच में थे मोहन भागवत
संघ प्रमुख मोहन भागवत शताब्दी एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास के ई-1 कोच में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब मक्खनपुर-फिरोजाबाद के बीच से गुजर रही थी, तभी अचानक बोगी को निशाना बनाकर पत्थर से हमला किया गया। पत्थर सीधे उसी बोगी पर जा लगा जिसमें संघ प्रमुख मौजूद थे, जिससे खिड़की का एक शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि मोहन भागवत दूसरी साइड बैठे थे। पत्थर से खिड़की का कांच टूट गया। सुरक्षा और सतर्कता को देखते हुए ट्रेन को बीच रास्ते में कहीं भी रोका नहीं गया और उसे सीधे आगे के लिए रवाना रखा गया। घटना की सूचना मिलते ही टूंडला जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मुस्तैद हो गए। शाम 7:34 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस टूंडला जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर आकर रुकी, सुरक्षा घेरा बेहद सख्त कर दिया गया।
3 of 5
टूटा शीशा
- फोटो : अमर उजाला
एजेंसियों ने ली राहत की सांस
सुरक्षा के कड़े प्रोटोकॉल और स्टेशन पर भीड़भाड़ को देखते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत को ट्रेन की बोगी से नीचे नहीं उतारा गया। सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने बोगी के भीतर जाकर उनसे मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। संघ प्रमुख के पूरी तरह सही-सलामत होने की पुष्टि के बाद ही सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
जांच में जुटी टीमें, 7 मिनट बाद दिल्ली रवाना हुई ट्रेन
टूंडला जंक्शन पर सुरक्षा जांच और जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, ट्रेन को शाम 7:41 बजे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। इस बेहद संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमों ने मक्खनपुर-फिरोजाबाद रेल खंड के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
इसी ट्रेन में सवार थे मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ का बयान
पटरी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय इनपुट के आधार पर पथराव करने वाले अराजक तत्वों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - विनीत सागर, सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।