{"_id":"6a30480dfea315bd9e0b62a4","slug":"police-receive-training-on-facilitating-cashless-medical-treatment-for-road-accident-victims-firozabad-news-c-169-1-mt11005-177351-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिस को मिली सड़क हादसे के घायलों को कैशलेस इलाज दिलाने की ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिस को मिली सड़क हादसे के घायलों को कैशलेस इलाज दिलाने की ट्रेनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर पुलिस कार्यालय के सभागार में एक विशेष प्रशिक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों के घायलों को प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत कैशलेस चिकित्सा लाभ दिलाना है। इस गोष्ठी में जिले के सभी थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों, प्रत्येक थाने से नामित दो-दो दरोगाओं, और सीसीटीएनएस व सीसी टीम प्रभारियों ने भाग लिया।
ट्रेनिंग के दौरान एनआईसी के रोल आउट मैनेजर ज्ञान प्रकाश गौतम ने पीपीटी के जरिए योजना के नियम, पात्रता, ऑनलाइन फीडिंग की प्रक्रिया और पोर्टल पर अपलोड होने वाले जरूरी दस्तावेजों की बिंदुवार जानकारी दी। साथ ही उन्होंने फील्ड में आने वाली तकनीकी दिक्कतों और पुलिसकर्मियों की शंकाओं का मौके पर समाधान भी किया। इस मौके पर आईपीएस राजेश गुणावत ने अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए कि क्षेत्र में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कैशलेस इलाज दिलाएं और इस सरकारी प्रक्रिया के पालन में किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरतें। संवाद