सब्सक्राइब करें

UP: दो बार घर से जा चुकी थी मुस्कान, पिता को था शक, अभी शादी नहीं करना चाहती थी वो; नागवार गुजरी थी ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 16 Jun 2026 02:55 PM IST
सार

फिरोजाबाद में मुस्कान हत्याकांड की जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि मुस्कान दो बार घर से जा चुकी थी। इस बात से पिता को उस पर शक था। 
हालांकि दोनों बार युवती अकेली ही मिली थी। वो पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़ती थी। 

विज्ञापन
firozabad murder Muskaan had left home twice her father was suspicious
firozabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फिरोजाबाद के सोफीपुर गांव की नीलकंठ कॉलोनी में रविवार शाम झूठी आन की खातिर राकेश राठौर ने अपनी 19 वर्षीय बेटी मुस्कान की बांक से काटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी राकेश राठौर ने पूछताछ में अपना गुनाह कुबूल करते हुए बताया कि बेटी मुस्कान पहले दो बार बिना बताए घर से चली गई थी। करीब एक माह पहले भी जब वह लापता हुई तो बसई मोहम्मदपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तब वह पुलिस को जयपुर में मिली थी।


समाज और रिश्तेदारी में हो रही लगातार बदनामी के कारण वह गहरे तनाव और गुस्से में था। राकेश ने बताया कि पत्नी पुष्पा हमेशा बेटी का पक्ष लेती थी, इसलिए उसने गुस्से में उस पर भी हमला किया।

 
firozabad murder Muskaan had left home twice her father was suspicious
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, राकेश राठौर ने जिस झूठी सामाजिक प्रतिष्ठा और शक के आधार पर अपनी ही लाड़ली की बांक से काटकर हत्या कर दी, वह शक पूरी तरह बेबुनियाद था। पुलिस जांच में साफ हुआ है कि मुस्कान जब भी घर से गई, वह किसी लड़के के साथ नहीं बल्कि बिल्कुल अकेली थी। पिता की गलतफहमी और गुस्सा इस खौफनाक वारदात की वजह बना।
firozabad murder Muskaan had left home twice her father was suspicious
एंबुलेंस में घायल मां को लेकर जाता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना बसई मोहम्मदपुर के प्रभारी निरीक्षक कृष्णस्वरूप पाल ने बताया कि करीब एक माह पहले जब मुस्कान घर से लापता हुई थी और परिवार ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, तब पुलिस ने गहनता से जांच की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
firozabad murder Muskaan had left home twice her father was suspicious
सरकारी ट्रामा सेंटर में रविवार रात को उपचार के दौरान भर्ती पुष्पा देवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन जाकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। फुटेज में साफ नजर आया था कि मुस्कान पीठ पर एक बैग टांगे हुए स्टेशन पर बिल्कुल अकेली खड़ी थी। वह अकेले ही ट्रेन में सवार होते हुए कैमरे में कैद हुई थी। 
विज्ञापन
firozabad murder Muskaan had left home twice her father was suspicious
इसी घर में हुई थी हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सर्विलांस की मदद से जब मुस्कान की लोकेशन जयपुर (राजस्थान) में मिली, तो पुलिस की टीम उसे बरामद करने वहां पहुंची थी। जयपुर में भी मुस्कान बिल्कुल अकेली ही मिली थी, उसके साथ कोई अन्य युवक नहीं था। तब पुलिस पूछताछ में मासूम मुस्कान ने रोते हुए बताया था कि पिता राकेश राठौर उसे घर में छोटी-छोटी बातों पर बहुत बुरी तरह डांटते-फटकारते थे। इसी रोज-रोज की डांट से नाराज और क्षुब्ध होकर वह बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर कानूनी प्रक्रिया के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed