{"_id":"6a310612ba38269b7f0c6591","slug":"daughter-murdered-with-repeated-blows-from-a-sickle-in-firozabad-2026-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: गर्दन, छाती, सिर और हाथ पर किए 20 से अधिक वार, बेटी के कत्ल से पहले बाप ने किया था ये काम; क्रूरता से काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गर्दन, छाती, सिर और हाथ पर किए 20 से अधिक वार, बेटी के कत्ल से पहले बाप ने किया था ये काम; क्रूरता से काटा
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:18 PM IST
सार
यूपी के फिरोजाबाद में झूठी आन की खातिर एक बाप ने बांक से बेटी को काट डाला। बचाने दौड़ी पत्नी पर भी हमला किया। आरोपी पिता ने बेटी की हत्या से पहले शराब पी थी। पूछताछ में आरोपी पिता ने खुलासा किया कि बेटी के जयपुर से आने के बाद लोग ताने मारते थे।
विज्ञापन
1 of 10
firozabad murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिरोजाबाद के गांव सोफीपुर की नीलकंठ कॉलोनी में रविवार शाम झूठी आन की खातिर एक पिता ने 19 वर्षीय बेटी की गर्दन, छाती, सिर और हाथों पर बांक से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बेटी मुस्कान को बचाने दौड़ी मां पुष्पा देवी (48) पर भी आरोपी ने कई प्रहार किए। गंभीर हालत में उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर बसई मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
राकेश राठौर के परिवार में पत्नी पुष्पा देवी, बेटी मुस्कान, बड़ा बेटा अजय, छोटा बेटा अरुण और दोनों बहुएं हैं। रविवार शाम को छोटा बेटा अरुण पत्नी अंजू के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने गया था। बड़ा बेटा अजय चूड़ी कारखाने गया था और पत्नी रचना मायके गई हुई थी। घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में मुस्कान टीवी देख रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे पिता राकेश ने टीवी बंद कर दिया।
2 of 10
मुस्कान की मौत के बाद मोर्चरी पर मौजूद परिजन, रिश्तेदार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्कान ने विरोध किया तो राकेश ने बांक से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। बेटी की चीखें सुनकर नीचे से भागी मां पुष्पा देवी ने उसे बचाने की कोशिश की तो राकेश ने उन पर भी बांक से हमला कर दिया। दोनों को लहूलुहान कर वह मौके से भाग गया।
3 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। पुष्पा देवी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
मुस्कान के शव के पोस्टमार्टम के दौरान मोर्चरी पर मौजूद उसके भाई अजय और अरुण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बांक पर लगवाकर रखी थी धार, किए 20 से अधिक वार
फिरोजाबाद की नीलकंठ कॉलोनी में रविवार शाम हुई 19 वर्षीय मुस्कान की निर्मम हत्या में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं। समाज और रिश्तेदारों के तानों से आहत हत्यारोपी पिता राकेश राठौर ने बेहद सुनियोजित तरीके से बेटी की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
5 of 10
सोफीपुर में स्थित मुस्कान के मकान पर वारदात के बाद सोमवार सुबह लटका ताला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात को अंजाम देने के लिए उसने बांक पर पहले से ही धार लगवाकर रखी थी। उसने बेटी पर एक के बाद एक 20 से अधिक ताबड़तोड़ वार किए और मुख्य रूप से उसकी गर्दन को निशाना बनाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।