{"_id":"6a30476dc3635873850adc94","slug":"1824-council-schools-to-open-today-amidst-scorching-heat-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-177345-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भीषण गर्मी के बीच आज से खुलेंगे 1824 परिषदीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भीषण गर्मी के बीच आज से खुलेंगे 1824 परिषदीय विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्रीष्मकालीन अवकाश के 27 दिन बाद मंगलवार से जिले के 1824 परिषदीय विद्यालयों में फिर रौनक लौटेगी। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खुलते ही बच्चों की चहल-पहल से परिसर गुलजार हो जाएंगे। नए शैक्षणिक सत्र की गतिविधियां भी पूरी तरह शुरू हो जाएंगी। हालांकि भीषण गर्मी के बीच विद्यालय खुलने को लेकर शिक्षक संगठनों ने चिंता जताते हुए अवकाश 30 जून तक बढ़ाने की मांग की है।
बेसिक शिक्षा विभाग के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार मंगलवार से सभी विद्यालयों में नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। प्रार्थना सभा, मध्याह्न भोजन, खेलकूद, पुस्तकालय गतिविधियां और अन्य शैक्षणिक कार्यक्रम भी शुरू होंगे। इसके साथ ही शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत चयनित बच्चों के प्रवेश, नव भारत साक्षरता कार्यक्रम और विभिन्न प्रशासनिक कार्यों को भी गति मिलेगी। शिक्षक संगठनों का कहना है कि अवकाश अवधि में बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगी रही, जिससे उन्हें पर्याप्त विश्राम नहीं मिल सका।
शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि जिले में अभी भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। अधिकांश निजी विद्यालय और इंटर कॉलेज एक जुलाई से खुल रहे हैं, जबकि छोटे बच्चों के परिषदीय विद्यालय पहले खोले जा रहे हैं। उन्होंने विद्यालयों में इनवर्टर, पर्याप्त पेयजल, प्राथमिक उपचार किट और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
उधर, बीएसए अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि ग्रीष्मावकाश बढ़ाने संबंधी कोई नया आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय मंगलवार से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगे। साथ ही विद्यालयों में नामांकन अभियान को भी गति दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जा सके।