फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DM की पहल पर अस्पताल में भर्ती मां को देखने पहुंचे दरोगा, बोले-छुट्टी नहीं मिली

Mon, 23 Dec 2019 07:27 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: विजय जैन Updated Mon, 23 Dec 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
amarujala impact, inspector son visit hospital to see her sick mother, admitted to DM
बेटा पहुंचा अस्पताल, बोला मां के इलाज और सेवा करना मेरा कर्तव्य - फोटो : अमर उजाला
डीएम की पहल पर भर्ती कराई गई वृद्घ महिला की सुध लेने रविवार को दरोगा बेटा सीधे जिला अस्पताल पहुंचा और मां की कुशलक्षेप पूछी। बीमार मां को देखने अब तक न आ पाने की वजह दरोगा वीरेंद्र सिंह ने अवकाश न मिल पाना बताया। उन्होंने कहा मां का इलाज व सेवा करना न केवल मेरा कर्तव्य है बल्कि ऐसा करने में मुझे खुशी होगी। छोटे बेटे की बेटियां भी आज दादी को देखने अस्पताल पहुंचीं।
amarujala impact, inspector son visit hospital to see her sick mother, admitted to DM
अवकाश न मिलने के कारण बीमार मां को देखने नहीं आ सका दरोगा। - फोटो : अमर उजाला
नरौली संग्राम गांव निवासी राजपति देवी (85) के बीमार होने और आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इलाज न हो पाने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम को भेजकर वृद्धा को शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। वृद्धा की सेवा उसके बीच वाले बेटे की लड़की दिव्या कर रही है। दिव्या आर्थिक रूप से कमजोर है और उसके पिता का देहांत हो चुका है।
amarujala impact, inspector son visit hospital to see her sick mother, admitted to DM
बीमार वृद्धा का बड़ा और छोटा बेटा। - फोटो : अमर उजाला
वृद्धा का बड़ा बेटा वीरेंद्र सिंह दरोगा है जबकि एक पोता अफसर है। छोटा बेटा परिचालक है, लेकिन दिव्या के मुताबिक कोई मदद नहीं कर रहा, जिससे इलाज कराने में दिक्कत आ रही है।

अमर उजाला में खबर छपने के बाद गोंडा में तैनात दरोगा बड़ा बेटा वीरेंद्र सिंह रविवार को सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। दरोगा ने बताया कि जरूरत पड़ने पर भाई के परिजनों की सहायता करता रहता हूं। इस समय प्रदेश का माहौल खराब है। इस वजह से अवकाश नहीं मिल पा रहा था। इसी कारण आने में देरी हुई है। मां का इलाज या सेवा करने में कोई गुरेज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
amarujala impact, inspector son visit hospital to see her sick mother, admitted to DM
नरौली संग्राम गांव निवासी राजपति देवी के तीन बेटे - फोटो : अमर उजाला
सेवा कर रही पोती दिव्या को मिली धमकी
राजपति देवी की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद उनके बड़े बेटे का अधिकारी बेटा बिफर गया था। उसने चचेरी बहन को फोन से धमकी दी। बोला कि परिवार की इस तरह से बेइज्जती क्यों करा रही हो। हालांकि दिव्या के सवालों का वह जवाब नहीं दे पाया। केवल परिवार की बेइज्जती की दुहाई देता रहा।
विज्ञापन
amarujala impact, inspector son visit hospital to see her sick mother, admitted to DM
पुलिस घर तो पहुंची पर यह कहकर लौट गई कि जैसे सबने मां को छोड़ दिया तुम भी छोड़ दो। - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी बोले...
डीएम अमित किशोर ने बताया कि मानवता के नाते पुलिस को पीड़ित महिला का सहयोग करना चाहिए। पुलिसवालों ने दुर्व्यवहार किया है तो एसपी से बात कर कार्रवाई की जाएगी। वृद्ध महिला का इलाज शुरू करा दिया गया है। वहीं, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मानवता के नाते महिला की मदद करनी चाहिए। दुर्व्यवहार करने की लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed