सब्सक्राइब करें

हाथरस से ग्राउंड रिपोर्ट: दूर तक बिखरे मिले चप्पल-सैंडल, पर्स और मोबाइल, 'श्मशान' बन गया सत्संग स्थल

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Jul 2024 02:58 PM IST
सार

हाथरस के सिकंदराराऊ के नेशनल हाईवे स्थित गांव फुलरई मुगलगढ़ी के सहारे खेतों में आयोजित नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग के समापन के बाद मची भगदड़ में करीब 121 लोगों की मौत हो गई। नारायण साकार हरि के सत्संग के बाद हुए मौत का मंजर देखकर हर किसी का दिल दहल गया।

विज्ञापन
Hathras Accident Satsang Venue Turns Into Graveyard Scattered Footwear, and Mobiles Found Check Photos
hathras stampede - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हाथरस में सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। सत्संग का आयोजन 'भोले बाबा' उर्फ बाबा नारायण हरि के संगठन ने किया था। मरने वालों में सात बच्चे और 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। दर्दनाक हादसे के बाद सत्संग स्थल श्मशान घाट जैसा बन गया। यहां लाशों का ढेर लगा था। 
loader
Trending Videos
Hathras Accident Satsang Venue Turns Into Graveyard Scattered Footwear, and Mobiles Found Check Photos
hathras stampede - फोटो : अमर उजाला
सड़क किनारे खेत में पानी भरा था। कीचड़ हो रही थी भागने के चक्कर में श्रद्धालु पानी और कीचड़ में फंसकर गिर गए। इसके भीड़ में दबते चले गए। महिलाओं-बच्चों के मुंह-नाक में कीचड़ भर गया था। भीड़ में कुचलने और दम घुटने से अधिक लोगों की मौतें हुईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Accident Satsang Venue Turns Into Graveyard Scattered Footwear, and Mobiles Found Check Photos
hathras stampede - फोटो : अमर उजाला
खेतों में लोगों के पैरों के निशान भयावह मंजर बयां कर रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के चप्पल-सैंडल, पर्स और मोबाइल बिखरे पड़े थे। सड़क किनारे लगे चप्पल-सैंडल के ढेर को लोग देखते हुए दिखाई दिए। 
Hathras Accident Satsang Venue Turns Into Graveyard Scattered Footwear, and Mobiles Found Check Photos
hathras stampede - फोटो : पीटीआई
हाथरस में सत्संग के बाद मची भगदड़, 121 की मौत
हाथरस के सिकंदराराऊ के नेशनल हाईवे स्थित गांव फुलरई मुगलगढ़ी के सहारे खेतों में आयोजित नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग के समापन के बाद मची भगदड़ में करीब 121 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Hathras Accident Satsang Venue Turns Into Graveyard Scattered Footwear, and Mobiles Found Check Photos
hathras stampede - फोटो : पीटीआई
मंगलवार दोपहर यह हादसा उस समय हआ, जब भोले बाबा के काफिले के निकलते समय उनकी चरण धूल लेने के लिए अनुयायियों में अफरा-तफरी मच गई। 
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed