फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathras Stampede Photos: मौत का मंजर देखकर दहल गए दिल... लाशों के ढेर देख डॉक्टर और कर्मी भी हुए बदहवास

Wed, 03 Jul 2024 02:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Jul 2024 02:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras Stampede Heart Trembled To See Death Scene Doctors and Staff Left Bewildered News in Hindi
Hathras stampede - फोटो : अमर उजाला
एटा रोड स्थित गांव फुलरई मुगलगढ़ी में मंगलवार की दोपहर को नारायण साकार हरि के सत्संग के बाद हुए मौत का मंजर देखकर हर किसी का दिल दहल गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दोपहर ढाई बजे से शुरू हुआ शवों के आने का सिलसिला शाम साढ़े चार बजे थमा। पहली बार इतनी संख्या में लाशें देखकर सीएचसी के कर्मचारी भी बदहवास हो गए। उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि कौन मृतक है और कौन घायल।

 
Hathras Stampede Heart Trembled To See Death Scene Doctors and Staff Left Bewildered News in Hindi
hathras stampede - फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक सीएचसी पर कुल 97 शव पहुंचे। इनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे। कई दिन पूर्व से सत्संग के लिए बाबा के सैकड़ों सेवादार व्यवस्था में जुटे थे। सत्संग में एक लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान था।
Hathras Stampede Heart Trembled To See Death Scene Doctors and Staff Left Bewildered News in Hindi
hathras stampede - फोटो : पीटीआई
दोपहर दो बजे के बाद जैसे ही सत्संग समाप्त हुआ और आरती हुई, वैसे ही भीड़ गर्मी और उमस से बचने के लिए तेजी से जीटी रोड की तरफ दौड़ी। भीड़ को जीटी रोड पर बाबा के सेवादारों ने रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Stampede Heart Trembled To See Death Scene Doctors and Staff Left Bewildered News in Hindi
hathras stampede - फोटो : पीटीआई
उनका कहना था कि बाबा की कारों का काफिला निकलने के बाद भीड़ को आगे बढ़ने दिया जाएगा। लगभग 30 मिनट में बाबा का काफिला निकला। तब जाकर भीड़ को आगे बढ़ने का मौका मिला।
विज्ञापन
Hathras Stampede Heart Trembled To See Death Scene Doctors and Staff Left Bewildered News in Hindi
hathras stampede - फोटो : पीटीआई
इस 30 मिनट के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं गर्मी के चलते बेहोश होकर गिरने लगीं। काफी भीड़ जीटी रोड पर आ गई, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पैदल चलना तक दूभर हो गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed