यूपी के झांसी स्थित पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार का रिकॉर्ड भी सामने आया है। परिवहन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार, कार संख्या यूपी 70 एफडब्ल्यू 2432 मोहम्मद जैद के नाम पंजीकृत है। वर्ष 2022 से 2026 के बीच इस वाहन के 16 चालान हुए हैं। इनमें छह चालान ओवरस्पीड के हैं। हादसे के समय भी कार मोहम्मद जैद ही चला रहा था। इससे साफ है कि जैद हमेशा गाड़ी को ओवर स्पीड में चलाया करता था और यह गलती उसे और अबान को लिए भारी पड़ गई।
जांच में बड़ा खुलासा: जिस कार में सवार था माफिया अतीक अहमद का बेटा अबान, उस पर थे 16 चालान; आठ तो अब भी बाकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 08 Aug 2026 05:28 PM IST
सार
हादसे के समय चालक मोहम्मद जैद और अगली सीट पर बैठे अबान अहमद ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराई, जिससे एयरबैग खुल गए। इसके बावजूद टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा, विशेषकर सहचालक (फ्रंट पैसेंजर) की ओर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि इसी कारण अबान अहमद की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन