{"_id":"68492dad15c9c9d2470f1edc","slug":"indore-couple-missing-sonam-and-raja-raghuvanshi-news-akash-was-guarding-with-a-rented-bike-2025-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonam Raghuvanshi: राजा के कत्ल के समय किराये की बाइक लेकर आकाश कर रहा था ये काम, मिली थी बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonam Raghuvanshi: राजा के कत्ल के समय किराये की बाइक लेकर आकाश कर रहा था ये काम, मिली थी बड़ी जिम्मेदारी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी/महरौनी/ललितपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:04 PM IST
सार
राजा रघुवंशी की हत्या के तार ललितपुर से जुड़े मिले। दोस्तों से मिले सुराग से आकाश के गांव तक पुलिस पहुंची थी। प्रांरभिक छानबीन में यह बात सामने आई कि विशाल ने राजा पर हमला किया, जबकि आकाश वहां किराये की बाइक लेकर रखवाली कर रहा था।
मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी आकाश राजपूत (19) की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को शिलांग पुलिस ने महरौनी के चौकी गांव स्थित उसके घर पर दबिश दी। आकाश से हत्याकांड के बारे में पूछा, लेकिन उसने इसकी जानकारी से इन्कार कर दिया। यहां से शिलांग पुलिस आकाश को हिरासत में लेकर इंदौर पहुंची। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शिलांग के लिए रवाना हो गई।
राजा रघुवंशी का शव बरामद होने के बाद शिलांग पुलिस ने मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स के लोकल गाइड से भी पूछताछ की थी। राजा के परिजनों ने गाइड को उसके एवं सोनम के दोस्तों की तस्वीर एवं वीडियो दिखाए। इनमें एक गाइड ने इंदौर निवासी आकाश, आनंद कुर्मी और विशाल की पहचान की थी।
Trending Videos
2 of 13
राज कुशवाहा, विशाल, आकाश और आनंद कुर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
गाइड ने दावा किया था कि ये लोग भी यहां घूमने आए थे। सर्विलांस से मिले सुराग के जरिये पुलिस सबसे पहले इंदौर में आनंद तक पहुंची। आनंद के सहारे पुलिस ने खिमलासा (मध्य प्रदेश) से विशाल चौहान उर्फ विक्की को पकड़ा। इन दोनों की मदद से पुलिस ललितपुर के महरौनी के चौकी गांव में आकाश के घर तक जा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
आरोपी आकाश राजपूत
- फोटो : संवाद
पुलिस ने आकाश से सबसे पहले उससे हत्याकांड के बारे में पूछा
यहां वह दादा-दादी के घर छुपकर रह रहा था। आकाश को हिरासत में लेने के साथ ही पुलिस ने सबसे पहले उससे हत्याकांड के बारे में पूछा। उसके ऐसा करने से इन्कार करने पर घर की तलाशी ली गई थी। उस दौरान पुलिस ने उसके तीन रिश्तेदारों को भी पकड़ा लेकिन, प्रारंभिक पूछताछ के बाद कोई तथ्य न मिलने पर उनको छोड़ दिया। आरोपियों को लेकर पुलिस टीम महरौनी थाने पहुंची। यहां भी तीनों से बंद कमरे में एक साथ पूछताछ हुई।
4 of 13
raja murder case
- फोटो : अमर उजाला
किराये की बाइक लेकर रखवाली कर रहा था आकाश
पुलिस सूत्रों का कहना है प्रांरभिक छानबीन में यह बात सामने आई कि विशाल ने राजा पर हमला किया, जबकि आकाश वहां किराये की बाइक लेकर रखवाली कर रहा था। आकाश को आसपास के पूरे इलाके की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई थी। आकाश उस समय वहां घूम रहा था, तभी गाइड से उसकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन
5 of 13
Sonam Raghuvanshi
- फोटो : संवाद
गाइड ने उससे घूमने चलने के लिए कहा था, लेकिन आकाश ने इन्कार कर दिया था। पुलिस ने आकाश को किराये पर बाइक देने वाले को भी तलाश लिया है। अब ट्रांजिट रिमांड की मदद से शिलांग पुलिस आकाश को घटना स्थल पर ले जाएगी। वहां गाइड समेत अन्य से उसकी शिनाख्त कराएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।