सब्सक्राइब करें

Sonam Raghuvanshi: इसलिए साजिश में शामिल हुआ था आकाश राजपूत, सोनम ने दिया था ये सामान; चौंकाने वाला खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Jun 2025 09:38 AM IST
सार

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शामिल ललितपुर के आकाश राजपूत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि आकाश इस साजिश में क्यों शामिल हुआ। शिलांग पुलिस की छानबीन में आकाश राजपूत की भूमिका उजागर हुई है।

विज्ञापन
Indore Couple Missing Sonam and raja Raghuvanshi news Akash joined conspiracy because of greed for money
raja murder case - फोटो : अमर उजाला
हाई प्रोफाइल राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पूछताछ के दौरान यह मालूम चला कि पैसों के लालच में आकर आकाश राजपूत इस हत्याकांड में शामिल होने के लिए राजी हुआ। हत्या की सुपारी के लिए दिए गए चार लाख रुपये में से उसे भी पचास हजार रुपये दिए गए थे। जहां से राजा का शव बरामद हुआ उसके आसपास के सीसीटीवी में भी आकाश अपने साथियों के साथ कैद हो गया था। पुलिस ने शव के पास से जो रेनकोट बरामद किया था, वह आकाश का निकला। यह रेनकोट सोनम ने ही आकाश को दिया था। 


 
Trending Videos
Indore Couple Missing Sonam and raja Raghuvanshi news Akash joined conspiracy because of greed for money
आरोपी आकाश राजपूत - फोटो : संवाद
पुलिस का कहना है कि हत्या के समय आकाश एक दूसरी स्कूटी से वहां मौजूद था। उसे आसपास निगरानी करने का काम सौंपा गया था। सोमवार आधी रात को ललितपुर के चौकी गांव से शिलांग पुलिस आकाश राजपूत को हिरासत में लेकर गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore Couple Missing Sonam and raja Raghuvanshi news Akash joined conspiracy because of greed for money
राज कुशवाहा, विशाल, आकाश और आनंद कुर्मी। - फोटो : अमर उजाला
शिलांग पुलिस ने यहां भी उससे काफी देर तक पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उससे सोनम के बारे में भी पूछा था लेकिन, उसकी जानकारी होने से आकाश ने इन्कार कर दिया था। इसके बाद करीब एक घंटे तक पुलिस ने उसके घर की तलाशी भी ली थी। यहां से पुलिस को कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस आकाश को लेकर अपने साथ गई। 
Indore Couple Missing Sonam and raja Raghuvanshi news Akash joined conspiracy because of greed for money
आकाश राजपूत की दादी - फोटो : संवाद
दादी ने कहा... लड़का हो या लड़की, गलत हो तो गोली मार दो 
आकाश राजपूत के पकड़े जाने के बाद दादी भरत रानी ने कहा कि गलत चीज नहीं देखी जाती। चाहे लड़का हो या लड़की, गलत हो तो गोली मार दो। लेकिन, उसका बच्चा गलत नहीं है। उसे फंसाया जा रहा है। गांव के लोगों ने भी आकाश को शांत स्वभाव का बताया। 
 
विज्ञापन
Indore Couple Missing Sonam and raja Raghuvanshi news Akash joined conspiracy because of greed for money
सोनम और राज कुशवाह। - फोटो : अमर उजाला
सोनम और राज के बीच पांच महीने से था प्रेम-प्रसंग
राजा रघुवंशी और सोनम के केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। इंदौर पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने जो कहानी बताई है, वह बेहद खौफनाक है। सोनम और राज के बीच पांच महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राज ने कबूल किया कि सोनम से अफेयर चार से पांच माह का था। पिता के हार्ट पेशेंट होने से सोनम लव मैरिज नहीं कर पा रही थी। पिता समाज में शादी करना चाहते थे इसलिए उसने राजा से शादी को हां कर ली थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed